17 May Weather: मानसून की जबरदस्त एंट्री, 24 राज्यों में तूफान-बारिश की चेतावनी, कहां-कहां पड़ेगी भीषण गर्मी?

देश में मानसून की एंट्री हो चुकी और बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। अब अगले 4 महीने देश में एक और दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते बारिश होगी, दूसरी ओर एल नीनो के असर गर्मी पड़ेगी तो आइए जानते हैं कि मानसून की एंट्री के बाद पहले हफ्ते में देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

17 MAY WEATHER
1 / 6

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान द्वीप समूह के विजयपुरम समेत कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है। अब मानसून केरल पहुंचेगा और 26 मई तक इसकी केरल में एंट्री हो सकती हे। इस साल भारत में मानसून के सीजन में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। क्योंकि एल नीनो के मजबूत होने से इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है, जो कम बारिश होने का कारण बनेगी।

विज्ञापन

भारी बारिश और भयंकर लू की चेतावनी

भारी बारिश और भयंकर लू की चेतावनी2 / 6

IMD के अनुसार, जम्मू और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिणी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, मध्य उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। मानसून, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भीषण चलने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी भारत में और अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी

दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते 22 मई तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। बीते दिन अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 17 मई दिन रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर/शाम के समय गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 20-30 किमी प्रति घंटा होगी। 40 किमी प्रति घंटा स्पीड वाले झोंके लग सकते हैं। अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट4 / 6

IMD के अनुसार, मानसून के असर से पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, मिजोरम में आज 17 मई को और फिर 20-22 मई के बीच अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना भी है। दक्षिण भारत में 20 मई तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम,दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

विज्ञापन

पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की चेतावनी

पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की चेतावनी5 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में 22 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में कहीं हल्की तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 20 मई तक गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 20 मई के बीच गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

लू, उमस और गर्मी की चेतावनी

लू, उमस और गर्मी की चेतावनी6 / 6

IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 17 से 22 मई के बीच और लू चलने की संभावना है। 21 और 22 मई को कुछ इलाकों में भीषण लू का प्रकोप रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 17 से 22 मई के बीच लू चलने की संभावना है। 19 से 22 मई के बीच भीषण लू चलने की आशंका है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 20 मई के बीच लू चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 17 से 22 मई के बीच, पूर्वी राजस्थान में 17 से 22 मई के बीच लू का प्रकोप रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 से 22 मई के बीच, छत्तीसगढ़ में 20 से 22 मई के बीच भीषण उमस और गर्मी पड़ने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन