अप्रैल में फिर फरवरी जैसी ठंड पड़ेगी? दिल्ली-NCR में तूफानी हवाओं के साथ बारिश, आज इन 13 राज्यों में बरस सकते हैं बादल

दिल्ली-NCR में आज सुबह पहले आंधी-तूफान आया और फिर अचानक बारिश हो गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। IMD ने तूफानी हवाएं चलने के साथ बादल छाने और हल्की बारिश का अलर्ट दिया हुआ है। आइए जानते हैं कि आज बाकी देश में मौसम कैसा रहेगा?

Delhi NCR Rain
1 / 7

देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके असर से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी तूफानीह हवाएं चल रही हैं। IMD के अनुसार, इस हफ्ते मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के अलग-अलग इलाकों में लू चलने और गर्म एवं उमस भरस मौसम रहने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच, असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के बीच और सिक्किम में 18 अप्रैल  गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी है।

विज्ञापन

दिल्ली में इस हफ्ते बारिश का अलर्ट

दिल्ली में इस हफ्ते बारिश का अलर्ट2 / 7

दिल्ली-NCR के मौसम ने आज अचानक करवट बदली। बीते दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा और भीषण गर्मी पड़ी। लेकिन आज सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। इस हफ्ते 2 दिन बारिश होने का अलर्ट है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी। उसके बाद 3 दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिर 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन

ओले गिरने की चेतावनी

ओले गिरने की चेतावनी3 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच, असम और मेघालय में 17 से 20 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। 30-50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आज 17 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 20 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी4 / 7

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 17 से 19 अप्रैल के बीच बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड वाली हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 17 से 19 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज 17 अप्रैल को बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं।

विज्ञापन

आंधी तूफान आने की चेतावनी

आंधी तूफान आने की चेतावनी5 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 19 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ 50 से 70 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली हवाएं चलने की संभावना है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आज 17 अप्रैल को, बिहार में कल 18 अप्रैल को और ओडिशा में 17 से 21 अप्रैल के बीच गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। पश्चिम भारत में मध्य महाराष्ट्र में 18 से 20 अप्रैल के बीच और मराठवाड़ा में 18 से 21 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

भारी बारिश का अपडेट

भारी बारिश का अपडेट6 / 7

IMD के अनुसार, मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 और 20 अप्रैल को गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ बारिश हो सकती है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण भारत में आज 17 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 19 और 20 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में गरज, चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 17 से 20 अप्रैल के बीच, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 17 और 18 अप्रैल को, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 17-18 अप्रैल को, तेलंगाना में 19 और 20 अप्रैल को और रायलसीमा में 20 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

भीषण गर्मी की चेतावनी

भीषण गर्मी की चेतावनी7 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 17 से 19 अप्रैल के बीच, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के बीच, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 से 20 अप्रैल के बीच, ओडिशा में 18 और 19 अप्रैल को, झारखंड में 19 और 20 अप्रैल को, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 17 से 18 अप्रैल के बीच, रायलसीमा में 17 और 18 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के कुछ इलाकों में 17 से 22 अप्रैल के बीच, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 19 से 22 अप्रैल के बीच, कोंकण और गोवा में 16 और 17 अप्रैल को, गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 17 से 18 अप्रैल के बीच, तमिलनाडु, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में 17 से 20 अप्रैल तक लू चलने की प्रबल संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन