10 May Weather: चक्रवाती तूफान दे रहा दस्तक? दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में भयंकर आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

देशभर का मौसम आजकल अठखेलियां खेलने में मस्त है। कभी अचानक हवाएं चलने और बारिश होने पर मौसम ठंडा हो जाता है तो कभी धूप निकलने पर गर्मी महसूस होने लगती है। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र भी बन रहा है, यानी एक चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है तो आइए जानते हैं कि आगामी हफ्ते में मौसम कैसा रहने वाला है?

Weather
1 / 7

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में गरज, चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) का एक नया दौर शुरू हो सकता है। अगले 7 दिन  केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में  गरज, चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में 3 दिन बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR में 3 दिन बरसेंगे बादल2 / 7

IMD के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अब अगले 3 दिन राजधानी और इससे सटे नोएडा में गरज चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 2 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम ठंडा रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी3 / 7

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 14 मई के बीच, उत्तर प्रदेश में 12 से 14 मई के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भारी बारिश

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भारी बारिश4 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 11 से 15 मई के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। बारिश के साथ बिजली गिर सकती है और ओलावृष्टि हो सकती है। उपरोक्त सभी राज्यों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट भी रहेगा।

विज्ञापन

बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी5 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में 11 से 15 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 से 15 मई के बीच बिहार, झारखंड में भी गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी6 / 7

IMD के अनुसार, मध्य भारत में 11 से 13 मई के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ होने की संभावना है।

विज्ञापन

हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी

हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी7 / 7

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप में 11 से 13 मई के बीच गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 11 से 13 मई के बीच गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अगले 7 दिन उपरोक्त सभी राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन