Weather 10 April 2026: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी की चेतावनी, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का नया अपडेट

देशभर में आज मौसम साफ है और अच्छी धूप खिली हुई है। हालांकि पिछले 2 हफ्ते बारिश होने से उत्तर भारत में मौसम सुहाना रहा, लेकिन अगले हफ्ते से तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग ने 16 अप्रैल तक के मौसम का अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

IMD Weather Forecast
1 / 6

IMD के अनुसार, पछुआ हवाओं में साथ एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव है। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत में 120 समुद्री मील की रफ्तार वाली पछुआ हवाएं चल रही हैं। वहीं अगले हफ्ते 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में अगले हफ्ते दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

विज्ञापन

देशभर में गर्मी और उसम का मौसम रहेगा

देशभर में गर्मी और उसम का मौसम रहेगा2 / 6

IMD के अनुसार, अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री, पूर्वी भारत में 5-7 डिग्री और मध्य भारत में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, यानी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में देश के तीनों हिस्सों में गर्मी और उसम बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी

दिल्ली-NCR में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले 7 दिन अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री की वृद्धि होगी, यानी राजधानी में उमस भरी गर्मी की चेतावनी रहेगी। अगले 2 दिन शनिवार-रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है और उसके बाद यह सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है। वहीं 10-30 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली गर्म हवाओं के झोंके सहने पड़ सकते हैं।

11 राज्यों मे भीषण लू चलने का अलर्ट जारी

11 राज्यों मे भीषण लू चलने का अलर्ट जारी4 / 6

IMD के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 16 अप्रैल के बीच लू चलने की प्रबल संभावना है। ओडिशा में 13 और 14 अप्रैल को लू का प्रकोप रहेगा। गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में 13 से 15 अप्रैल के बीच उमस भरा मौसम रहेगा। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय महाराष्ट्र, केरल और माहे, गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक में 11 से 16 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन

असम और मणिपुर में बारिश होने का अलर्ट

असम और मणिपुर में बारिश होने का अलर्ट5 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 11 से 14 अप्रैल के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज, चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं बिजली गिर सकती है तो कहीं 30-40 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल 11 अप्रैल को गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बंगाल-सिक्किम में तूफानी हवाओं की चेतावनी

बंगाल-सिक्किम में तूफानी हवाओं की चेतावनी6 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में 11 और 12 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन