1 May Weather: भयंकर बारिश की चेतावनी, 11 राज्यों के लिए आंधी-तूफान अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

पूरा देश 15 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में था। लेकिन पिछले 2 दिन से उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। तूफानी हवाएं चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक रही। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन यानी 6 मई तक देशभर में किस राज्य में कैसा मौसम रहने वाला है?

IMD Weather Forecast
1 / 6

बीते दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने से दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 3 से 5 डिग्री गिरा। वहीं बीते दिन देश में सबसे ज्यादा तापमान 44.6 डिग्री विदर्भ के चंद्रपुर में रहा। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, अमरावती और आंध्र प्रदेश के रेन्टाचिंताला में तापमान 44 डिग्री रहा। बेंगलुरु में बीते दिन भारी बारिश से हुए हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ बिजली गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में भी आंधी-तूफान और बारिश से 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं बिहार में भी 5 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा2 / 6

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे कश्मीर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। उत्तरी पंजाब, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। कल 2 मई 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 हफ्ते तक गर्मी का असर कुछ हद तक कम रहेगा। कई शहरों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में 6 दिन मौसम खराब रहगा

दिल्ली में 6 दिन मौसम खराब रहगा3 / 6

दिल्ली में बीते दिन दोपहर के समय तूफानी हवाएं चलीं और बारिश हुई। इसके चलते बीते दिन अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अब 6 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 3,4, 5 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवाओं की स्पीड 45 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी और उसके बाद 3-4 डिग्री की गिरावट तापमान में आएगी।

4 मई तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

4 मई तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी4 / 6

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर में 2 से 5 मई के बीच, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 मई को और उत्तराखंड में एक मई से 6 मई के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पंजाब में 3 से 6 मई के बीच, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 और 3 से 6 मई के बीच, उत्तर प्रदेश में 4 से 6 मई के बीच, पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 मई को, पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 मई के बीच बारिश हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

विज्ञापन

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट5 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिन भारत में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। एक मई से 6 मई तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघायल में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिन के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा) आने की संभावना है।

बारिश संग ओले गिरने की चेतावनी

बारिश संग ओले गिरने की चेतावनी6 / 6

IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज, बिजली और तेज हवाओं (50-70 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में 2 से 4 मई तक यही मौसम रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 4 मई तक बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन