Weather 1 April 2026: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान भी आएगा, पढ़ें राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश होने की चेतावनी है। वहीं इस हफ्ते 2 दिन और भारी बारिश हो सकती है। देशभर में कई राज्यों में इस हफ्ते कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। तूफानी हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।

Delhi NCR Rain With Cold Waves
1 / 9
दिल्ली में 5 दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं और 3 दिन बारिश हुई।

देशभर में मौसम ने करवट बदली हुई है। अप्रैल का महीना शुरू हो गया है, लेकिन उमस भरी गर्मी पड़ने की बजाय आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज ऐसा है कि न गर्मी है और न ही ठंड है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते भी देश के कई राज्यों में मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

2 अप्रैल की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

2 अप्रैल की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा2 / 9

बता दें कि देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके असर से बीते 2-3 दिन से बारिश हो रही है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ कल 2 अप्रैल की रात को सक्रिय होगा। जिसके असर से 6 अप्रैल तक देशभर में मौसम खराब रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन किसानों का नुकसान होगा।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट3 / 9

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर के समय हल्के बादल छा सकते हैं। शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तारी वाली हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में तूफानी हवाओं की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में तूफानी हवाओं की चेतावनी4 / 9

उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 3-4 अप्रैल को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ओले गिरने के भी आसार हैं। उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूवी-पश्चिमी राजस्थान में 2 से 6 अप्रैल के बीच हल्की बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। सभी राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर की स्पीड वाली तेज हवाएं भी चल सकती है।

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट5 / 9

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 1, 2, 5 और 6 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 4 अप्रैल तक कहीं-कहीं बादल बरस सकते हैं। 30 से 50 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी

बिहार में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी6 / 9

पूर्वी भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 2 अप्रैल को 40 से 60 की स्पीड वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में 6 अप्रैल को, झारखंड में 1 और 4 अप्रैल को, ओडिशा में 4 अप्रैल को बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरेंगे

छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरेंगे7 / 9

मध्य भारत में अगले 5 दिन गरज चमक और 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 1-2 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ आंधी तूफान आ सकता है। 70 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।

महाराष्ट्र में बिजली गिरने की चेतावनी

महाराष्ट्र में बिजली गिरने की चेतावनी8 / 9

पश्चिमी भारत में गुजरात में 2-3 अप्रैल को गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तटीय महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी (हवा की गति 50-70 किमी प्रति घंटा) आने की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।

विज्ञापन

कर्नाटक में 5 दिन बिजली गिरने का अलर्ट

कर्नाटक में 5 दिन बिजली गिरने का अलर्ट9 / 9

दक्षिण भारत में रायलसीमा में 4 अप्रैल को, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 1 से 4 अप्रैल तक, केरल और माहे में 3-4 अप्रैल को, तमिलनाडु में 3-4 अप्रैल को बिजली गिर सकती है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी है। तटीय कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन