Heatwave-Heavy Rain Alert: 13 राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी, 13 में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट, जानें इस हफ्ते देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मौसम का मिजाज आजकल कहीं ठंडा तो कहीं गर्म है। कहीं तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। कहीं गर्म लू चलने और उमस भरी गर्मी पड़ने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया हुआ है तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

16 April Weather Predictions
1 / 6

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में पछुआ हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं 16 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहस सकता हैं। मध्य,पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में लू के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में लू चलने और भीषण गर्मी का अलर्ट

दिल्ली-NCR में लू चलने और भीषण गर्मी का अलर्ट2 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली में 2-3 दिन से मौसम साफ है। हालांकि हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन सूरज की तपन का असर ज्यादा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और 18 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद के 48 घंटों में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान 1-2 डिग्री गिर सकता है। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक रहने की संभावना है, यानी भीषण गर्मी सताएगी।

विज्ञापन

देश के 8 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

देश के 8 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 16 से 19 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 16 से 19 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। सभी राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी भारत में मध्य महाराष्ट्र में 18 से 21 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 की स्पीड वाली हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का अलर्ट4 / 6

IMD के अनुसार, 16 से 19 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) स्पीड से चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के बीच और उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 19 अप्रैल के बीच, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को, ओडिशा में 16 से 20 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक स्पीड वाला आंधी तूफान आ सकता है।

विज्ञापन

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बरसेंगे बादल

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बरसेंगे बादल5 / 6

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में आंतरिक कर्नाटक में 18 और 19 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 16 से 19 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक में 16 और 17 अप्रैल को, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 17 और 18 अप्रैल को भी यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने इन राज्यों में मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन मछुआरों का सतर्क रहना होगा।

13 राज्यों में लू और उमस वाले मौसम का अलर्ट

13 राज्यों में लू और उमस वाले मौसम का अलर्ट6 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में 16 से 19 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 16 से 19 अप्रैल तक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में 17 से 19 अप्रैल तक, मध्य महाराष्ट्र में 16 से 18 अप्रैल तक, मराठवाड़ा में 16 से 18 अप्रैल तक, रायलसीमा में 17 और 18 अप्रैल को लू सकती है। गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में 16 से 21 अप्रैल तक, तटीय महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 16-17 अप्रैल को, गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों में 16 से 18 अप्रैल तक, तमिलनाडु, पुडुचेरी,कराईकल, तटीय कर्नाटक और केरल, माहे में 16 से 19 अप्रैल तक भीषण उमस भरी गर्मी पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन