
1 / 12
देश में राज्यों के नाम बदलने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. खबर है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में केरल सरकार के उस प्रस्ताव पर विचार हो सकता है, जिसमें राज्य का नाम “केरल” से बदलकर “केरलम” करने की मांग की गई है. वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी राज्य का नाम बदला जा रहा हो. आजादी के बाद से अब तक कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम बदले जा चुके हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही राज्यों के बारे में.

2 / 12
केरल- 1 नवंबर 1956 से पहले यह इलाका त्रावणकोर-कोचीन के नाम से जाना जाता था. बाद में इसका नाम बदलकर केरल रखा गया. अब राज्य सरकार इसे “केरलम” नाम देने का प्रस्ताव लेकर आई है, जिस पर अंतिम फैसला होना बाकी है.

3 / 12
आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश की स्थापना से पहले इसे “आंध्र स्टेट” कहा जाता था. 1 अक्टूबर 1953 को इसका नाम बदलकर आंध्र प्रदेश कर दिया गया. यह राज्य मुख्य रूप से तेलुगू भाषी आबादी के लिए जाना जाता

4 / 12
उत्तर प्रदेश- आज जिसे हम उत्तर प्रदेश के नाम से जानते हैं, वह पहले “यूनाइटेड प्रोविन्स” कहलाता था. 24 जनवरी 1950 को इसका नाम आधिकारिक रूप से बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया.

5 / 12
मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश का पुराना नाम “मध्य भारत” था. 1 नवंबर 1959 को इसका नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर दिया गया, जिसके बाद से यही नाम प्रचलन में है.

6 / 12
तमिलनाडु- दक्षिण भारत का यह राज्य पहले “मद्रास” कहलाता था. 14 जनवरी 1969 को इसका नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया, जो यहां की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को दर्शाता है.

7 / 12
कर्नाटक- कर्नाटक का पुराना नाम “मैसूर स्टेट” था. 1 नवंबर 1973 को इसका नाम बदलकर कर्नाटक रखा गया, ताकि पूरे राज्य की व्यापक पहचान सामने आ सके.

8 / 12
लक्षद्वीप- 1 नवंबर 1973 को “लक्कदीव, मिनिकॉय और अमनदीवी” द्वीप समूह का नाम बदलकर लक्षद्वीप कर दिया गया. इसके बाद से यह केंद्र शासित प्रदेश इसी नाम से जाना जाता है.

9 / 12
पुड्डुचेरी- पहले “पॉन्डिचेरी” के नाम से मशहूर इस केंद्र शासित प्रदेश का नाम 1 अक्टूबर 2006 को बदलकर पुड्डुचेरी कर दिया गया, जो स्थानीय उच्चारण के अधिक करीब है.

10 / 12
उत्तराखंड- साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बने इस राज्य का नाम शुरुआत में “उत्तरांचल” रखा गया था. बाद में 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया.

11 / 12
ओडिशा- 2011 में “उड़ीसा” का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ओडिशा कर दिया गया. इसके साथ ही भाषा का नाम भी “ओड़िया” कर दिया गया, ताकि स्थानीय पहचान को सही रूप दिया जा सके.

12 / 12
आजादी के बाद राज्यों के नाम बदलने की यह प्रक्रिया समय-समय पर चलती रही है. ज्यादातर मामलों में यह बदलाव स्थानीय भाषा, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए किए गए.