
1 / 8
Sanju Samson Records: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार पारी के साथ ही संजू ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

2 / 8
IND vs WI, Sanju Samson Records: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.

3 / 8
भारत की इस जीत के असली हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने विंडीज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े. इस धमाकेदार पारी के साथ ही संजू ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

4 / 8
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में रन चेज करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी.

5 / 8
इतना ही नहीं, संजू टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम हैं, जिन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे.

6 / 8
इस करो या मरो के मुकाबले में सैमसन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक रहा. इसी के साथ वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने भारत के लिए 5 बार 50+ स्कोर बनाया है. वहीं, केएल राहुल ने तीन अर्धशतक लगाए हैं.

7 / 8
इसके अलावा, संजू सैमसन के टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले ईशान किशन ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दो अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रन बनाए थे.

8 / 8
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस शानदार पारी के लिए संजू को Player of the Match अवॉर्ड से नवाजा गया. इसी के साथ वह ICC टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले 5वें विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी, केएल राहुल और ईशान किशन ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईसीसी टूर्नामेंट्स में POTM का अवॉर्ड जीता है.