
1 / 6
Players If Failed Team India Can Lose: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली है. कोलकाता में दोनों टीमों के बीच मैच होगा. इस मुकाबले के विजेता को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतने की फेवरेट नजर आ रही है. कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टीम इंडिया की किस्मत निर्भर है. अगर वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, तो टीम इंडिया की हार हो सकती है और वो टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं.

2 / 6
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं. वो मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 टी20 प्लेयर हैं और पिछले मैच में उन्होंने जोरदार अर्धशतक जड़ा था. अभिषेक फॉर्म में वापस आ चुके हैं और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें बड़ा स्कोर बनाना होगा. अगर वो फेल हुए, तो टीम की मुश्किल बढ़ सकती है.

3 / 6
ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 214 रन जड़े हैं. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अगर वो नाकाम रहे, तो टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ सकता है.

4 / 6
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं. पांड्या का अच्छा प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की किस्मत तय कर सकता है. पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था. गेंद से भी पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में प्रभावित किया है. उन्हें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी धमाल मचाना होगा.

5 / 6
वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्हें अपनी फिरकी के जाल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को फंसाना होगा. अगर चक्रवर्ती फेल हुए, तो टीम इंडिया को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. वरुण पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

6 / 6
जसप्रीत बुमराह बड़े मैचों में हमेशा ही साबित करते हैं कि क्यों वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में जसप्रीत बुमराह पर विकेट लेने का दबाव होगा. अगर वो फेल हुए, तो टीम इंडिया की लुटिया डूब सकती है और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं.