
1 / 6
Reactions on IND vs ENG Match: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मैच होने वाला है. इस बड़े मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में जाने के इरादे से 5 मार्च को मैदान पर उतरेगी, वहीं इंग्लैंड का लक्ष्य पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने पर होगा. दोनों टीमों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच होगा. इससे पहले कुछ क्रिकेटर्स की इस मैच पर प्रतिक्रिया सामने आई है, आइए उन रिएक्शन पर नजर डालते हैं.

2 / 6
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि टीम इंडिया बेहतर क्रिकेट नहीं खेल रही है. उन्होंने कहा, 'क्रिकेट के हिसाब से देखें, तो आप उनकी फील्डिंग देख सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती की वेस्टइंडीज के खिलाफ हालत खराब हो गई थी और सेमीफाइनल में खेलने वाली टीम स्पिनर को अच्छा खेलती है. मुझे नहीं लगता कि इंडिया टूर्नामेंट जीतने की फेवरेट टीम है.'

3 / 6
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने भारत को हराने का दावा ठोका. उन्होंने वानखेड़े में फैंस को चुप कराने की बात कही. करन ने कहा, 'स्टेडियम में शोर रहेगा. हमारे पास शानदार मौका है. अगर क्राउड चुप हो गया, तो समझ जाना कि इंग्लैंड अच्छा कर रहा है. यह चीजों को देखने का एक सकारात्मक तरीका है.'

4 / 6
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि विल जैक्स टीम इंडिया के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'अगर थोड़ा भी टर्न रहा, तो चीजें संभालना मुश्किल हो जाएंगी. संजू, सूर्या और हार्दिक उन्हें कैसे संभालते हैं, वो महत्वपूर्ण होगा. वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो नंबर 7 पर खेलते हैं और एक तरह से शिवम दुबे की तरह हैं.

5 / 6
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर चिंता जताई. उन्होंने सूर्या के आंकड़ों पर बात करते हुए कहा, 'मैं सूर्यकुमार यादव के आंकड़े देख रहा था. उन्होंने USA के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. उनके नाम वर्ल्ड कप में सिर्फ दो अर्धशतक हैं. यह उनका चौथा टी20 वर्ल्ड कप है.'

6 / 6
पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने हाल ही में BBC के एक शो में दावा किया कि इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाजी भारत से बेहतर है. टी20 क्रिकेट में वह भारत के स्पिन अटैक को इंग्लैंड के मुकाबले कमजोर मानते हैं. इस बयान ने फैंस को जरूर थोड़ा हैरान कर दिया है.