
1 / 5
पैन कार्ड धारकों के लिए खास खबर है। अब पैन कार्ड के अनिवार्यता के नियम बदल गए हैं। पांच चीजों में पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई। बता दें कि नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के ड्राफ्ट नियमों में पैन कार्ड की अनिवार्यता के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके पीछे का उद्देश्य छोटे ट्रांजेक्शन पर कागजी कार्रवाई को कम करना बताया जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट और ये सभी नए नियम पूरे देश में लागू हो जाएंगे। विस्तार से समझते हैं...

2 / 5
कैश ट्रांजेक्शन- नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 में प्रस्तावित नियमों के हिसाब से अब एक फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख रुपये या उससे से कम कैश जमा करने या निकालने पर पैन नंबर देना अनिवार्य नहीं होगा। जबकि अभी बैंकिंग कंपनी या को-ऑपरेटिव बैंक में एक दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर पैन कार्ड देना अनिवार्य है। नए नियम से छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा।

3 / 5
होटल और प्रॉपर्टी- घूमने वालों के लिए राहत है कि अब होटल के बिल देने के लिए पैन कार्ड की लिमिट 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि अगर अब बिल 1 लाख रुपये से कम है तो अब पैन कार्ड देना जरूरी नहीं है। कन्वेंशन सेंटर और इवेंट मैनेजमेंट पेमेंट पर भी यह नियम लागू होगा।

4 / 5
गाड़ी खरीदना- यह नियम आपके लिए भी खुशखबरी भरा है अगर आप कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं। 5 लाख से ज्यादा की कीमत की बाइक या कार खरीदने पर पैन नंबर देना होगा। जबकि अभी हर कीमत की कार खरीदने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होता है।

5 / 5
बीमा- अब किसी भी कंपनी का बीमा के साथ अकाउंट-बेस्ड रिलेशनशिप शुरू करने के लिए पैन नंबर अनिवार्य होगा। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक सिर्फ 50 हजार रुपए से ज्यादा के लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर ही पैन कार्ड की मांग की जाती थी।