
1 / 9
IND vs ENG: भारतीय टीम मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की तैयारी कर रही है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को भारत इंग्लिश टीम से भिड़ने वाली है. इस मुकाबले की तैयारी में टीम कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है. जिसके कारण ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सहित स्टार खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है.

2 / 9
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के हीरो रहे संजू सैमसन ने भी प्रैक्टिस भी लंबा समय बिताया. संजू अब सेमीफाइनल में भी अहम पारी खेलकर खुद को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा खिलाड़ी साबित करना चाहते हैं.

3 / 9
अर्शदीप सिंह के लिए अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मिला-जुला रहा है. पिछले मैच में वो महंगे साबित हुए थे. जिसके कारण ही वो प्रैक्टिस सेशन में लंबा समय बिता रहे हैं. जिससे सेमीफाइनल में वो अपना प्रभाव छोड़ सकें.

4 / 9
वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन सुपर 8 में उसे जारी नहीं रख सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वो बहुत ही महंगे साबित हुए थे. ऐसे में प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें लंबा समय बिताते हुए देखा गया.

5 / 9
पिछले 3 मैचों से तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अहम पारियां खेली हैं. ऐसे में तिलक उसी फॉर्म को अब सेमीफाइनल में भी जारी रखना चाहते हैं. जिसके लिए वो बहुत मेहनत कर रहे हैं.

6 / 9
टूर्नामेंट में कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में उतार और चढ़ाव दिखा है. जिसके कारण ही वानखेड़े में प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर की नजरें कप्तान सूर्या पर टिकी हैं. सूर्या से हेड कोच को बड़ी उम्मीदें हैं.

7 / 9
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वेस्टइंडीज और अफ्रीका के खिलाफ वो बुरी तरह से फेल रहे. पिछली बार जब टीम इंडिया वानखेड़े में खेली थी, तो सूर्या ही टीम के हीरो थे. ऐसे में सूर्यकुमार उसी फॉर्म को दोहराने की तैयारी में लगे हैं.

8 / 9
प्रैक्टिस सेशन के दौरान सभी खिलाड़ियों ने खेलने से पहले साथ में वॉर्म-अप किया. एक साथ सभी खिलाड़ी मैदान के चक्कर लगाते हुए भी नजर आए. फिलहाल सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस को ध्यान रख रहे हैं.

9 / 9
जब पूरी टीम अभ्यास कर रही थी, उस समय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर वानखेड़े स्टेडियम के पिच क्यूरेटर से बात करते हुए नजर आए. इस दौरान अन्य कोचिंग स्टाफ ने भी पिच पर नजर डाली.