
1 / 8
इस समय मिडिल-ईस्ट की हालात कुछ ठीक नहीं हैं और ईरान हम हाल में हुए अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिवार की मौत हो गई. इस हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने पास के देशों में मौजूद अमेरिकी बेस और इजरायल पर सीधा हमला कर दिया. इस युद्ध से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बड़े उछाल की आशंका लगाई जा रही है, लेकिन सवाल उठता है कि ईरान के पास बहुत बड़ा तेल भंडार है, तो वहां 1 लीटर पेट्रोल-डीजल कितने का मिलता होगा?

2 / 8
ईरान के पास तेल का बहुत बड़ा भंडार है, जिस कारण वहां पर बाकी देशों के मुकाबले काफी सस्ती कीमत में पेट्रोल-डीजल मिलता है.

3 / 8
कहा जाता है कि भारत में जितने की पानी की बोतल मिलती है, उससे भी बहुत कम कीमत में वहां पेट्रोल और डीजल दाम है.

4 / 8
आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार मौजूद है, जहां से कई देशों के तेल मिलता है. इतना ही नहीं, वहां नेचुरल गैस का भी बड़ा भंडार है.

5 / 8
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, इतने बड़े तेल भंडार होने के कारण यहां मात्रा 2 रुपये में 1 लीटर पेट्रोल मिल जाता है.

6 / 8
वहीं बात करें डीजल की तो, यहां डीजल पेट्रोल से बहुत सस्ता है, रिपोर्ट्स बताते हैं कि यहां करीब 25 पैसे में 1 लीटर डीजल मिल जाता है.

7 / 8
GlobalPetrolPrices.com के मुताबिक ईरान में ईंधन को कोटा के तहत दिया जाता है. कोटा की लिमिट खत्म होने पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है.

8 / 8
ईरान करेंसी में बात करें, तो वहां पेट्रोल की कीमत 15000 ईरानी रियाल प्रति लीटर है. भारतीय रुपये के अनुसार ये रेट 1 रुपये 30 पैसा के करीब है. (Image: Pexels/AI)