
1 / 7
India World Cup Semifinal loss List: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल के लिए पक्की कर ली है. भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी. हालांकि वनडे और टी वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम को कुल 6 बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. वनडे विश्व कप में भारत ने कुल 4 सेमीफाइनल गंवाए हैं, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 2 सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है.

2 / 7
1987 वनडे विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था. इस मैच को इंग्लैंड ने 35 रनों से जीता और भारत का सफर टूर्नामेंट से खत्म हो गया. ये पहला मौका था जब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

3 / 7
9 साल बाद फिर से टीम इंडिया ने 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत ने इस मैच में खराब बल्लेबाजी की. श्रीलंका ने 251 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत 34.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना चुकी थी. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस के बीच आक्रोश देखने को मिला और बाद में खिलाड़ियों की सुरक्षा की वजह से मैच पूरा नहीं हुआ. श्रीलंका ने इस तरह जीत दर्ज की.

4 / 7
वनडे विश्व कप 2015 में भारतीय टीम को एमएस धोनी की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने 95 रनों से मुकाबला गंवाया था.

5 / 7
इसके बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. भारत को 7 विकेट से हार मिली थी.

6 / 7
वनडे विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराया था.

7 / 7
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.