
1 / 6
आप भी वीकेंड पर देखने के लिए एक बेहतरीन मूवी तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. हम आपको आज एक ऐसी साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद दिमाग हिल जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में

2 / 6
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो एक तेलुगु फिल्म है. यह फिल्म 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई थी. हालांकि, यह मूवी थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, जिसकी वजह से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जा रही है.

3 / 6
इस मूवी का नाम 'हनी' है. इस फिल्म में नवीन चंद्रा ने अहम किरदार निभाया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. अगर आप इस मूवी को एक बार देखना शुरू कर देते हैं, तो इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.

4 / 6
नवीन चंद्रा स्टारर फिल्म 'हनी' पूरे समय आपको बांधकर रखती है. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. दरअसल, इस मूवी को Sun NXT ने दो भाषाओं तेलुगु और तमिल में बनाया है.

5 / 6
'हनी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है. प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म को 5 भाषाओं में देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक बेरोजगार युवक के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

6 / 6
आपको बता दें कि फिल्म हनी को ओवा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. इस मूवी में अजय अरसदा म्यूजिक कम्पोज किया है. हनी फिल्म में नवीन चंद्रा के साथ राजा रविंद्र, जयनी, दिव्या पिल्लई और दिवि वाद्थ्या ने अहम रोल प्ले किया है.