
1 / 8
Holika Dahan 2026 Wishes: होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है. इस पर्व से हिरण्यकश्यम, होलिका और प्रह्लाद की पौराणिक कथा जुड़ी है. होलिका प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठी थी क्योंकि उसे ना जलने का वरदान प्राप्त था, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका तो जल गई लेकिन प्रह्लाद बच गया है. इस दिन के बाद से हर साल होलिका दहन किया जाता है. ऐसे में इस खास पर्व पर आप भी सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

2 / 8
जैसे प्रहलाद की भक्ति से अग्नि भी शीतल हो गई थी,
वैसे ही भगवान आपकी हर संकट से रक्षा करें.
शुभ होलिका दहन

3 / 8
होलिका दहन की यह पावन अग्नि
आपके जीवन में नया प्रकाश और नई ऊर्जा लेकर आए.
खुशियों के रंग आपके आंगन में हमेशा बरसते रहें.

4 / 8
अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक
होलिका दहन के पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी बधाइयां.

5 / 8
जीवन की सारी परेशानियां होलिका की अग्नि में भस्म हो जाएं,
आपके जीवन में सुख-शांति का संचार हों.
मंगलमय होलिका दहन!

6 / 8
पुरानी कड़वाहटों को जलाकर
आओ इस होलिका दहन पर प्यार और भाईचारे की नई शुरुआत करें.
हैप्पी होलिका दहन!

7 / 8
प्रहलाद सा अटूट विश्वास हो,
भगवान का हमेशा साथ हो,
होलिका दहन की इस रात आपके दुखों का अंत हो.
होलिका दहन हार्दिक शुभकामनाएं!

8 / 8
मिठाइयों की मिठास,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होलिका दहन का त्यौहार.