
1 / 11
होली का त्योहार भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. होली में मिठाइयों के साथ-साथ गानों की भी खूब डिमांड होती है. होली वाले दिन लोग तरह-तरह के गाने सर्च करते हैं. आप भी होली के लिए गाना तलाश कर रहे हैं, जिससे आपको होली बेस्ट हो जाए, तो आज हम आपको इस स्टोरी में होली के टॉप 10 गानों के बारे में बताएंगे, जिससे होली के त्यौहार में चार चांद लग जाएगा.

2 / 11
लिस्ट में पहला नाम 'रंग बरसे' गाने का आता है. बॉलीवुड का यह गाना पिछले 4 दशक से लोगों का फेवरेट बना हुआ है. होली के मौके पर इस गाने का बजना तय होता है. बता दें कि इस गाने को अमिताभ बच्चन ने गाया था, जो आज भी लोगों को खूब पसंद आता है.

3 / 11
दूसरे नंबर पर 'बलम पिचकारी' गाने का नाम शामिल है. यह गाना बॉलीवुड फिल्म 'ये जवानी है दीवानी का' है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर सिंह नजर आए थें. होली पर इस गाने को खूब पसंद किया जाता है.

4 / 11
तीसरे स्थान पर 'होली खेले रघुवीरा' का नाम आता है. इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी नजर आईं थी. होली के पर्व पर इस गाने को खूब पसंद किया जाता है. आप अगर होली पर इस गाने को बजाते हैं, तो आपको काफी मजा आने वाला है.

5 / 11
चौथे नंबर पर साल 2005 में आई फिल्म 'वक्त' का गाना है. 'डू मी अ फेवर' इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था. होली पर इस गाने को लोग खूब सुनना पसंद करते है.

6 / 11
5वें स्थान पर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'शोले' का गाना 'होली के दिन' आता है. बता दें कि इस गाने को दिग्गज गायकों किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था. हालांकि, इस गाने का लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखा था.

7 / 11
6वें नंबर पर किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का गाना 'अंग से अंग लगाना' का नाम काबिज है. इस गाने में शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल नजर आए थें.

8 / 11
7वें स्थान पर 'अरे जा रे हट नटखट' गाने का नाम आता है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. आपको भी पुराना गाना सुनना पसंद है, तो आप 70s, 80s और 90s के गानों को शामिल कर सकते हैं.

9 / 11
8वें नंबर पर अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का गाना 'गो पागल' है. होली के मौके पर आप इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

10 / 11
9वें स्थान पर साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' का गाना 'जोगी जी धीरे धीरे' मौजूद है. इस गाने को होली के मौके पर खूब पसंद किया जाता है.

11 / 11
लिस्ट में आखिरी नाम शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' का गाना 'सोनी सोनी' का नाम आता है. दरअसल, इस गाने में शाहरुख खान के साथ कई और भी बॉलीवुड के कलाकार नजर आए थे.