
1 / 6
Unlucky Zodiac Signs: साल 2026 में 4 मार्च को धूमधाम से होली का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन अशुभ आडल योग और धृति योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में कुछ राशियां चाहकर भी इन दोनों योग के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगी. चलिए जानते हैं होली पर कब से कब तक आडल योग और शूल योग रहेगा. साथ ही आपको उन 4 राशियों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें होली पर थोड़ी सी भी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है.

2 / 6
द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 मार्च 2026 यानी होली के दिन सुबह 7 बजकर 39 मिनट से लेकर अगले दिन (5 मार्च 2026) की सुबह 12 बजकर 59 मिनट तक आडल योग रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर शूल योग का आरंभ होगा, जो 5 मार्च 2026 की सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है.

3 / 6
मेष राशि (Aries)- होली के पावन दिन आडल योग और धृति योग का बनना मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. अगर आपने जल्दबाजी में या किसी के कहने पर कारोबार से जुड़े फैसले लिए तो लाभ नहीं होगा. इसके अलावा धन की कमी भी कुछ समय तक परेशान करेगी.

4 / 6
कन्या राशि (Virgo)- आडल योग और धृति योग का होली के दिन बनना कन्या राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. अगर आपने अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो लंबे बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा आर्थिक हानि होने के भी योग बन रहे हैं.

5 / 6
धनु राशि (Sagittarius)- मेष और कन्या के साथ-साथ धनु राशि वालों के लिए भी आडल योग और धृति योग का होली के दिन बनना अशुभ रहेगा. बड़ों की बात न मानने से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे लाभ नहीं होगा बल्कि थकान होगी.

6 / 6
कुंभ राशि (Aquarius)- व्यवहार में कड़वाहट आने से रिश्ते प्रभावित होंगे. घर में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वो बढ़ सकता है. इस दौरान आडल योग और धृति योग के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपको आर्थिक लाभ होने के भी योग नहीं हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)