
1 / 8
Holi 2026 Songs: भारत में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है. लोग एक-दूसरे को रंगों से रंग देते हैं. वहीं होली की पार्टी में बॉलीवुड गाने चलने से पार्टी का मजा दोगुना हो जाता है. बॉलीवुड में भी कई गाने ऐसे हैं जो होली के लिए ही बनाए गए हैं. इनमें 'बलम पिचकारी' से लेकर 'रंग बरसे' तक शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से गाने शामिल हैं?

2 / 8
'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी' काफी फेमस है. होली पार्टी इस गाने के बिना अधूरी सी लगती है. इस गाने को दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है. वहीं इसे प्रीतम चक्रवर्ती , विशाल ददलानी , शाल्मली खोलगड़े और अमिताभ भट्टाचार्य ने गाया है.

3 / 8
'गो पागल' भी होली के गानों की लिस्ट में शामिल है. 'जॉली एलएलबी 2' का ये गाना अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी पर फिल्माया गया है. वहीं गाने के सिंगर्स की बात करें तो इस गाने को रफ्तार और निंदी कौर ने गाया है.

4 / 8
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 'पनवाड़ी' गाना इस होली के लिए नया है. पिछले साल ही ये गाना रिलीज किया गया है. इस गाने में जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ और वरुण धवन हैं. वहीं गाने में आवाज खेसारी लाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम, निकिता गांधी और अकासा ने दी है.

5 / 8
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्हनिया' भी होली गानों की लिस्ट में शामिल है. इस गाने में आलिया भट्ट और वरुण धवन हैं. वहीं गाने को देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और इक्का ने गाया है.

6 / 8
'शोले' फिल्म का 'होली के दिन' गाने का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हैं. वहीं ये गाना इंडस्ट्री का काफी फेमस गाना है. इसे लता मंगेशकर , किशोर कुमार और आरडी बर्मन ने गाया है.

7 / 8
'डू मी ए फेवर ' भी होली सेलिब्रेट करने के लिए परफेक्ट गाना है. 'वक्त' मूवी के इस गाने को प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है. वहीं इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया है.

8 / 8
'सिलसिला' फिल्म का 'रंग बरसे' गाना हर किसी का फेवरेट है. इस गाने के बिना होली के त्यौहार का जश्न अधूरा माना जाता है. इस गाने को अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है और खास बात ये है कि इस गाने को बिग बी ने ही गाया है.