
1 / 8
Holi 2026: इस साल 2026 की होली फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कपल्स के लिए बेहद ही खास होने वाली है. रश्मिका मंदाना से सामंथा तक 7 सितारे अपने पार्टनर के साथ शादी के बाद पहली बार होली मनाने वाले हैं. देखिए लिस्ट.

2 / 8
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पिछले लंबे समय से डेटिंग और शादी को लेकर चर्चा में थी. ऐसे में कपल ने 26 फरवरी, 2026 को प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है. अब शादी के बाद होली इनका पहला त्योहार होगा जब दोनों साथ में सेलिब्रेट करते हुए नजर आएंगे. (Photo- Instagram)

3 / 8
सिंगर स्टेबिन बेन और नुपुर सेनन ने भी 2026 की शुरुआत होते ही शादी की. दोनों ने जनवरी के पहले हफ्ते में शादी की. दोनों का रिश्ता कई सालों से चर्चा में था. म्यूजिक वीडियो और पब्लिक इवेंट्स में दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था. अब शादी के बाद उनकी पहली होली है, जो बेहद ही खास होने वाली है. (Photo- Instagram)

4 / 8
इस लिस्ट में सिंगर प्रकृति कक्कड़ का भी नाम शामिल है. वह विनय आनंद के साथ अपनी पहली होली मनाते हुए नजर आने वाली हैं. उन्होंने जनवरी, 2026 में विनय के साथ शादी की थी. जयपुर के पास फोर्ट बरवाड़ा में कपल ने फेरे लिए थे. प्रकृति को खुशीमिजाज छवि के लिए जाना जाता है. (Photo- Instagram)

5 / 8
सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल 1 दिसंबर, 2025 को दूसरी शादी की. उन्होंने डायरेक्टर राज निदिमोरू संग प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया था. ऐसे में शादी के बाद एक्टर की पहली होली है जब वो पति के संग गुलाल और रंग खेलते हुए नजर आएंगी. आपको बता दें कि सामंथा ने पहली शादी नागा चैतन्य के साथ की थी, जो कि 4 साल में ही टूट गई. (Photo- Instagram)

6 / 8
नागा अर्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने पिछले साल 6 जून, 2025 को शादी की थी. उन्होंने जैनब रावदजी से साथ प्राइवेट सेरेमनी में हैदराबाद में पारंपरिक तरीके से शादी की थी. ऐसे में अब इस बार की होली उनके लिए बेहद ही खास होने वाली है. जब वो अपनी पत्नी के साथ रंग और गुलाल उड़ाते हुए नजर आएंगे. (Photo- Instagram)

7 / 8
टीवी की 'बालिक वधू' यानी कि अविका गौर ने भी सितंबर 2025 में शादी की थी. उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शो 'पति पत्नी और पंगा' में शादी की थी. उनकी वेडिंग काफी चर्चा में रही थी. ऐसे में अब शादी के बाद उनकी ये पहली होली है, जब उनकी खुशियां दोगुनी होगी. (Photo- Instagram)

8 / 8
इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन के भाई सिरीश का भी नाम शामिल है, जो 6 मार्च को नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में भले ही वो होली के दो दिन बाद शादी कर रहे हैं लेकिन अपनी पार्टनर के साथ उनकी ये पहली होने वाली है. जब उनकी शादी रस्में शुरू हो जाएंगी. उनके लिए ये पल बेहद ही खास होने वाला है. (Photo- Instagram)