
1 / 6
Lucky Zodiac Signs: आज 4 मार्च 2026 को देशभर में होली की धूम देखने को मिलेगी. हालांकि, आज का दिन ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 3 दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है. चलिए जानते हैं आज कब से कब तक धृति योग, शूल योग और आडल योग रहेगा. साथ ही आपको राशियों पर पड़ने वाले इन योग के शुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.

2 / 6
बता दें कि आज यानी होली के दिन की शुरुआत धृति योग से हुई है, जो कि सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. हालांकि, धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो कल 5 मार्च 2026 की सुबह 07:39 मिनट तक रहने वाला है.

3 / 6
वृषभ राशि (Taurus)- आज होली के दिन धृति योग, शूल योग और आडल योग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आर्थिक रूप से समृद्ध रहने के कारण कामकाजी लोग मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. इसके अलावा बेरोजगार जातक अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम स्टार्ट कर सकते हैं.

4 / 6
कर्क राशि (Cancer)- होली पर धृति योग, शूल योग और आडल योग के संयोग से आपके अच्छे दिन शुरू होंगे. लंबी दूरी की यात्रा से कामकाजी लोगों को लाभ होगा. इसके अलावा रुका धन मिलने से आधे से ज्यादा टेंशन कम हो जाएगी. विवाहित जातक अपने दांपत्य जीवन में खुशियों के रहने से संतुष्ट रहेंगे.

5 / 6
कन्या राशि (Virgo)- धृति योग, शूल योग और आडल योग के महासंयोग से कन्या राशि वालों को आज से लाभ होना शुरू होगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से बड़े-बुजुर्गों को मानसिक शांति मिलेगी. स्वास्थ्य के नजरिए से भी आने वाला समय बढ़िया रहेगा.

6 / 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज होली के दिन धृति योग, शूल योग और आडल योग का बनना वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद ही लकी रहने वाला है. जहां नौकरी कर रहे जातकों को करियर में नई उपलब्धियों को हासिल करने का अवसर मिलेगा, वहीं रिश्तों को ठीक करने के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे. इस दौरान जमीन से जुड़े किसी सौदे से भी आपको लाभ हो सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)