नारियल पानी किस अंग का लिए अच्छा है? एक्सपर्ट ने रोजाना पीने की दी सलाह

Coconut Water Benefits: नारियल पानी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में एक अंग ऐसा है जो इससे काफी प्रभावित होता है. इसलिए डॉक्टर हर रोज नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं.

Coconut Water Benefits

किस अंग के लिए फायदेमंद होता है नारियल पानी?

Nariyal Pani Kis Ang Ke Liye Faydemand Hai: गर्मी हो या उमस भरा मौसम, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और कई जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई अंगों के बेहतर कामकाज में मदद करते हैं. हालांकि, अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि नारियल पानी आखिर शरीर के किस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है? कई एक्सपर्ट के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा फायदा शरीर के एक अंग को मिलता है और यह अंग कौन-सा है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

किस अंग के लिए फायदेमंद होता है नारियल पानी?

नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. साथ ही, नियंत्रित रक्तचाप दिल पर अतिरिक्त दबाव कम करने में मददगार होता है. इसके अलावा, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जिससे दिल की मांसपेशियों के सामान्य कार्य में भी सहायता मिलती है.

विज्ञापन

क्या किडनी के लिए भी अच्छा है नारियल पानी?

नारियल पानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. पर्याप्त पानी मिलने से किडनी अपना काम बेहतर तरीके से कर पाती है और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने में आसानी होती है. कुछ शोध बताते हैं कि हाइड्रेशन किडनी स्टोन बनने के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, अगर किसी को पहले से किडनी की गंभीर बीमारी है तो नारियल पानी का सेवन बिना पूछे ना करें.

विज्ञापन

किडनी की गंभीर बीमारी

  • पोटैशियम का स्तर ज्यादा होना
  • दवाओं का सेवन करना
  • दिल की बीमारी होना

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

डायबिटीज के मरीज मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि नारियल पानी में प्राकृतिक शर्करा होती है।
किडनी रोगियों को बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन नहीं करना चाहिए. इसलिए किसी भी एक ड्रिंक पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार खाएं.

नारियल पानी के दूसरे फायदे

  • पाचन तंत्र को रखना
  • स्किन ग्लो करना
  • शरीर को हाइड्रेट रखना
  • इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करना
  • कमजोरी कम करने में मददगार

क्या रोज नारियल पानी पीना चाहिए?

एक हेल्दी इंसान सामान्य तौर पर दिन में एक नारियल पानी पी सकता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने का अच्छा तरीका हो सकता है. हालांकि, इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक जरूरतों पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ