Fatty Liver: लिवर में दर्द क्यों होता है? शुरुआती लक्षण नहीं करने चाहिए नजरअंदाज

Liver Main Dard Kyu Hota Hai: लिवर में दर्द हमेशा गैस या अपच का संकेत नहीं होता. कई बार यह फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या अन्य गंभीर लिवर रोगों का शुरुआती संकेत हो सकता है. इसलिए पेट के दाहिने हिस्से में लगातार दर्द हो सकता है.

fatty liver symptoms
1 / 7
लिवर में दर्द कहां महसूस होता है?

Liver Pain: हमारे शरीर का लिवर सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. यह खाने को पचाने, शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम करते हैं. हालांकि, जब लिवर में किसी तरह की समस्या होने लगती है तो शरीर कई संकेत देने लगता है. इनमें लिवर में दर्द भी एक अहम लक्षण हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

लिवर में दर्द कहां महसूस होता है?

लिवर में दर्द कहां महसूस होता है?2 / 7

लिवर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में या पसलियों के नीचे स्थित होता है. लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर इस हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है. इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर है? न्यूरोसर्जन ने बताया Brain Tumor के लक्षण कैसे पहचानें

विज्ञापन

लिवर में दर्द क्यों होता है?

लिवर में दर्द क्यों होता है? 3 / 7

फैटी लिवर की समस्या की वजह से ऐसा होता है. इसमें लिवर में अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है, जिससे सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है.

हेपेटाइटिस

हेपेटाइटिस 4 / 7

हेपेटाइटिस ए, बी और सी जैसे वायरल संक्रमण लिवर में सूजन पैदा कर सकते हैं. इसकी वजह से लिवर के आसपास दर्द, कमजोरी और अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

शराब का सेवन

शराब का सेवन5 / 7

लंबे समय तक ज्यादा शराब पीने से लिवर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं. इससे लिवर में सूजन, दर्द और आगे चलकर सिरोसिस जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है.

लिवर सिरोसिस

लिवर सिरोसिस6 / 7

यह एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर के धीरे-धीरे खराब होकर स्कार टिश्यू में बदल जाते हैं. शुरुआत में हल्के लक्षण होते हैं, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

विज्ञापन

लिवर में फोड़ा होना

लिवर में फोड़ा होना 7 / 7

कुछ मामलों में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण लिवर में फोड़ा बन सकता है, जिससे तेज दर्द, बुखार और कमजोरी महसूस हो सकती है. इसे भी पढ़ें- क्या चिकन के पंजे खाए जा सकते हैं? जानिए इन्हें खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन