Early Liver Cirrhosis: कम उम्र में लिवर सिरोसिस का खतरा क्यों बढ़ रहा? स्टडी ने बताई वजह

Liver Cirrhosis Ke Lakshan: लिवर सिरोसिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर वक्त पर इसकी पहचान कर ली जाए तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब लिवर सिरोसिस की बीमारी बहुत कम उम्र में भी देखी जा रही है.

Liver Cirrhosis Ke Lakshan
1 / 6
लिवर सिरोसिस की बीमारी क्या होती है? Image Credit- Freepik

लिवर सिरोसिस को आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली गंभीर बीमारी माना जाता है, लेकिन अब कम उम्र में भी इसके लक्षण देखने को मिल रहे हैं. खासतौर पर मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज यानी फैटी लिवर से जुड़े सिरोसिस को लेकर नई रिसर्च ने बताया है कि कुछ लोगों में ये बीमारी कम उम्र में भी गंभीर रूप ले सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इसके क्या लक्षण हो सकते हैं.

विज्ञापन

लिवर सिरोसिस की बीमारी क्या होती है?

लिवर सिरोसिस की बीमारी क्या होती है? 2 / 6

सिरोसिस में लिवर पर दाग बन जाते हैं. इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट होता है और पेट में फैट जमा होने का खतरा भी बढ़ सकता है. स्टडी में पाया गया कि सिरोसिस के करीब एक-चौथाई मामले 50 साल की उम्र से पहले हुए थे. इसे भी पढ़ें- आंखों में जलन और धुंधलापन? स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा है ड्राई आई सिंड्रोम, जानिए 3 आसान राहत के उपाय

विज्ञापन

टाइप-2 डायबिटीज से हो सकती है परेशानी

टाइप-2 डायबिटीज से हो सकती है परेशानी 3 / 6

स्टडी में टाइप-2 डायबिटीज एक जरूरी मेटाबॉलिक फैक्टर के तौर पर सामने आया. रिसर्च में टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में 50 साल से पहले ही लोगों में सिरोसिस के लक्षण देखे गए.

जेनेटिक्स कारण होना

जेनेटिक्स कारण होना 4 / 6

रिसर्च में बताया गया है कि इसके होने का जेनेटिक कारण भी हो सकता है. अगर आपके घर में किसी को लिवर की दिक्कत है तो आपको बहुत ध्यान रखना होगा. कई बार खानपान की वजह से भी आपको लिवर की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

मोटापा और मेटाबॉलिक हेल्थ को नजरअंदाज न करें

मोटापा और मेटाबॉलिक हेल्थ को नजरअंदाज न करें5 / 6

MASLD को फैटी लिवर डिजीज के आधुनिक नाम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और यह मेटाबॉलिक से जुड़ी परेशानी देखी गई. मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और दूसरे मेटाबॉलिक समस्याएं इसके खतरे से जुड़ी हो सकती हैं.

क्या कम उम्र में फैटी लिवर का मतलब सिरोसिस है?

क्या कम उम्र में फैटी लिवर का मतलब सिरोसिस है?6 / 6

फैटी लिवर होना और सिरोसिस होना एक ही बात नहीं है. इसलिए केवल फैटी लिवर की मौजूदगी को सिरोसिस का संकेत नहीं माना जाना चाहिए. इसके कई कारण हो सकते हैं और खानपान सबसे ज्यादा लिवर इफेक्ट होता है. इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में फ्रूट्स खाने के बाद क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें शरीर को मिलने वाले फायदे Source- cghjournal

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन