डायबिटीज में फ्रूट्स खाने के बाद क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें शरीर को मिलने वाले फायदे
Fruits In Diabetes: डायबिटीज में फल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन कई बार फ्रूट्स की मात्रा और इंसान की मेडिकल कंडीशन इस बात को बताती है कि डायबिटीज में फ्रूट्स कितने खाने चाहिए. अगर खा रहे हैं तो इसके क्या फायदे हो सकते हैं.

डायबिटीज होने के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या उन्हें फल खाने चाहिए या नहीं. कई लोग फलों में मौजूद नेचुरल शुगर की वजह से इन्हें डाइट से पूरी तरह हटा देते हैं, लेकिन डायबिटीज में हर फल को छोड़ना जरूरी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि अगर सही मात्रा और सही तरीके से खाए गए पूरे फल डाइट का हिस्सा बनाए जाएं तो फायदा दोगुना बढ़ सकता है. बस आपको ध्यान रखना है कि फलों को कैसे डाइट में शामिल किया जा रहा है.
डायबिटीज में फल खाने के बाद शरीर में क्या होता है?
2 / 6एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो डायबिटीज होते ही फल खाना छोड़ देते हैं. ऐसा करना सही नहीं है, क्योंकि कई बार फल खाना फायदेमंद हो सकता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर अपनी डाइट में फलों को शामिल करें. इसे भी पढ़ें- टॉयलेट के समय दर्द और खून आना बवासीर है या फिशर? ऐसे समझें दोनों में फर्क
फाइबर की अच्छी मात्रा का ध्यान रखना
3 / 6सेब, अमरूद, नाशपाती और संतरे जैसे कई फलों में फाइबर पाया जाता है. फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है और पाचन के लिए भी जरूरी है.
विटामिन और मिनरल्स मिलना
4 / 6फल कई जरूरी पोषक तत्वों के स्रोत होते हैं, उदाहरण के लिए संतरा और अमरूद जैसे फलों से विटामिन सी मिलता है, जबकि केला पोटैशियम प्रदान करता है. डायबिटीज में भी शरीर को इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है.
एंटीऑक्सीडेंट मिलना
5 / 6कई फलों में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट और पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भूमिका निभाते हैं. इससे दौरान, अपनी प्लेट में कई तरह से फ्रूट्स को शामिल किया जा सकता है.
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
6 / 6पेट के लिए फल फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अगर सही वक्त या सही मात्रा में खाया जाए तो फायदा दोगुना हो सकता है. अलग-अलग फलों को अपनी डाइट में संतुलित मात्रा में शामिल किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान बार-बार क्यों आता है पेशाब? रिसर्च में सामने आए 4 गंभीर कारण