बिना वजह पैरों में क्यों रहता है दर्द? डॉक्टर से जानिए क्या हो सकते हैं अहम कारण
अगर आपके पैरों में दर्द रहता है तो दवा खाने से ज्यादा इसके असल कारण पर ध्यान दें. कई बार वजह समझ नहीं आती और अंदरूनी कमी की वजह से परेशानी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए हम डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए टिप्स साझा कर रहे हैं, जिनपर आप भी ध्यान दे सकते हैं.

खराब ब्लड सर्कुलेशन
2 / 6खून का फ्लो खराब होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. अगर आपके दर्द आराम करने से भी ठीक नहीं हो रहा है तो इसका मतलब है कि बॉडी के खून का फ्लो बहुत ही खराब हो गया है. इससे दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है. इसे भी पढ़ें- आंखों पर दबाव और सिर के दर्द को कम करेगा यह 20-20-20 रूल, जानिए यह क्या है और कैसे करता है काम
रात में होने वाली मांसपेशियों की ऐंठन
3 / 6कुछ लोगों को रात में अचानक मांसपेशियों में तेज ऐंठन होती है. इसे नाइट लेग क्रेम्प्स कहा जाता है. इस दौरान मांसपेशी अचानक सिकुड़ जाती है और कुछ समय तक तेज दर्द हो सकता है.
विटामिन डी या इलेक्ट्रोलाइट की कमी
4 / 6कई बार शरीर में विटामिन डी या इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है. इसकी वजह से भी ऐसा हो सकता है. मिनरल्स की कमी की वजह से भी दर्द पैदा हो सकता है और अगर आप इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है.
नसों में खून का थक्का भी हो सकती है वजह
5 / 6अगर अचानक एक पैर में दर्द के साथ सूजन, लालिमा या गर्माहट महसूस हो तो इसे नॉर्मल दर्द समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये DVT यानी डीप वेन थ्रोम्बोसिस के लक्षण हो सकते हैं. इस दौरान पैरों में दर्द और सूजन होती है.
कुछ दवाओं का असर
6 / 6पैरों में दर्द होने की वजह दवाओं का खाना भी हो सकता है. अगर आप कोई दवा बहुत ही टाइम से खा रहे हैं तो परेशानी हो सकती है. इसलिए कुछ भी दवा खाने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें और दर्द की असल वजह जानें. इसे भी पढ़ें- Fatty Liver का कैसे चलेगा पता? डॉक्टर ने बताया क्या हैं पहचान करने के आसान तरीके