किस कैंसर में पेट फूल जाता है? | Cancer Symptoms In Hindi

Cancer Ke Lakshan: हर समय पेट फूला हुआ रहना या पेट में सूजन हो जाना किसी कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस कैंसर में पेट फूलता है और किस तरह कैंसर की पहचान हो सकती है.

Cancer symptoms in hindi
1 / 7
Cancer symptoms in hindi

Cancer Symptoms Bloating: पेट फूलना एक आम समस्या है जो तब होती है जब व्यक्ति कुछ जरूरत से ज्यादा खा ले, सड़ा गला खा ले या फिर खाते ही लेट जाए. लेकिन, हर समय पेट फूला रहना या पेट में सूजन होना, किसी बड़ी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसे कुछ कैंसर हैं जिनके कारण पेट फूल जाता है, पेट में हर समय भारीपन महसूस होता है, पेट में सूजन हो जाती है, पेट बाहर निकला हुआ दिखता है और कुछ भी खाने पर पचता नहीं है. यहां जानिए कौन से हैं ये कैंसर जिनमें पेट फूलने की दिक्कत होती है.

विज्ञापन

पेट का कैंसर

पेट का कैंसर 2 / 7

पेट का कैंसर होने पर पेट फूलने सकता है. इस कैंसर में ट्यूमर का आकार बढ़ने से तो पेट फूला हुआ दिखता ही है, साथ ही अपच और कुछ भी खाने पर पेट में भारीपन महसूस होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

विज्ञापन

अंडाशय का कैंसर

अंडाशय का कैंसर 3 / 7

अंडाशय का कैंसर यानी ओवेरियन कैंसर में पेट में सूजन होने लगता है. महिलाओं को यह कैंसर अपनी चपेट में लेता है. इस कैंसर में पेट में भारीपन महसूस होता है और निचले पेट का आकार बढ़ता हुआ नजर आता है.

लिवर कैंसर

लिवर कैंसर 4 / 7

लिवर के कैंसर में ट्यूमर का आकार बढ़ने से पेट फूलने लगता है. इस कैंसर में पेट के दाहिनी ओर खासतौर से दर्द रहने लगता है.

विज्ञापन

अग्नाश्य का कैंसर

अग्नाश्य का कैंसर 5 / 7

अग्नाशय का कैंसर होने पर पेट फूल सकता है. इस कैंसर में पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं जिससे पेट फूलने लगता है और बाहर निकला हुआ नजर आता है.

कैसे पता चलेगा कैंसर के कारण पेट फूल रहा है

कैसे पता चलेगा कैंसर के कारण पेट फूल रहा है 6 / 7

कैंसर होने पर पेट फूलने के साथ ही शरीर में अलग-अलग लक्षण नजर आने लगते हैं. पेट में भारीपन होना, खाना खाने की इच्छा ना होना, पेट में हर समय हल्का दर्द महसूस होना और बिना कोशिश किए ही वजन कम होना कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब संपर्क करें

डॉक्टर से कब संपर्क करें 7 / 7

अगर आपको कैंसर के लक्षण नजर आने लगे हैं और हर दिन पेट फूला हुआ महसूस हो रहा है या पेट में सूजन नजर आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. जांच के बाद ही समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन