पीसीओडी का दर्द कहां होता है? जानिए किन फूड्स को शामिल करने से मिलेगा आराम
PCOD Pain: अगर पेट या पेल्विक हिस्से का दर्द बहुत तेज हो या पीरियड्स कई महीनों तक न आएं तो बिना देरी किए एक महिला रोग विशेषज्ञ से बात करें. सही वक्त पर अगर इलाज हो गया तो यकीनन काफी फायदा होगा.

Best Food For PCOD: पीसीओडी महिलाओं में होने वाली एक आम हार्मोनल समस्या है. इसमें सिर्फ पीरियड्स ही अनियमित नहीं होते, बल्कि पेट और कमर में दर्द, वजन बढ़ना, मुंहासे और थकान जैसी कई परेशानियां भी हो सकती हैं. हालांकि, सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर इसके लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि पीसीओडी का दर्द आमतौर पर कहां होता है और किन फूड्स को डाइट में शामिल करने से राहत मिल सकती है.
पीसीओडी का दर्द कहां होता है?
2 / 7पीसीओडी में सबसे ज्यादा दर्द निचले पेट में महसूस होता है. यह दर्द हल्का या तेज हो सकता है और कई बार कमर, पेल्विक एरिया या जांघों तक दर्द पहुंच सकता है. इसे भी पढ़ें- कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम, रोज की थाली में बस शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स; सेहत रहेगी फिट
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
3 / 7पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. ये सूजन कम करने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.
साबुत अनाज से मिलेगा आराम
4 / 7ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और मिलेट्स जैसे साबुत अनाज ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं, जिससे पीसीओडी के लक्षण कम हो सकते हैं. आप भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स करें शामिल
5 / 7अलसी के बीज, अखरोट और फैटी फिश में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने में मददगार हो सकता है.
फ्रेश फल खाएं
6 / 7सेब, अमरूद, संतरा और बेरी जैसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल शरीर को जरूरी विटामिन और फाइबर प्रदान करते हैं. इससे दर्द में काफी हद तक राहत मिल सकती है.
किन चीजों से दूरी बनाएं?
7 / 7आप मीठी चीजों से दूर रहें और ज्यादा चीनी खाने से भी बचें. इस दौरान मैदा और प्रोसेस्ड फूड न खाएं. अगर कुछ खाने का मन करे तो बिल्कुल भी जंक फूड का सेवन न करें. इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.