हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स

Hariyali Teej Fast: हरियाली तीज का व्रत आस्था का प्रतीक है, लेकिन साथ ही अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसलिए व्रत से पहले हाइड्रेशन पर ध्यान दें, ताकि पानी की कमी न हो सके. 

Hariyali Teej Fast

डिहाइड्रेशन के लक्षण. Image Credit- Freepik

हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि कुछ फलाहार के साथ व्रत करती हैं. यह सबकी आस्था पर निर्भर करता है. लंबे समय तक बिना पानी या कुछ खाए रहने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है. इसलिए व्रत शुरू करने से पहले और व्रत खोलने के बाद शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. तीज का व्रत अगर आप भी रखती हैं तो आइए इस लेख में जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स. 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? | How To Hydrate Body During Fast 

डिहाइड्रेशन के लक्षण 

  • बार-बार प्यास लगना
  • मुंह और होंठ सूखना
  • चक्कर आना
  • कमजोरी या थकान महसूस होना
  • गहरे रंग का यूरिन

व्रत शुरू होने से पहले पानी पिएं

अगर आपका व्रत सूरज उगने से शुरू होता है तो उससे पहले भरपूर मात्रा में पानी पी लें. इससे शरीर में पानी की कमी होने की संभावना कम रहती है. हालांकि, आपको एक साथ ढेर सारा पानी नहीं पीना है. बेहतर होगा कि आप इसका एक टाइम टेबल बना लें. 

नारियल पानी या नींबू पानी लें 

कुछ भी खाना या पीना व्रत के नियमों पर निर्भर करता है. व्रत शुरू होने से पहले या बाद में नारियल पानी या हल्का नींबू पानी पीना शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स दे सकता है. इससे लंबे समय तक शरीर में एनर्जी और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है. 

विज्ञापन

पानी से भरपूर फल खाएं

अगर आप फलाहार वाला व्रत रखते हैं तो तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और मौसंबी जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें. ये शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं. ज्यादातर लोग व्रत में फल ही खाना पसंद करते हैं. 

ज्यादा नमक और मसालेदार खाने से बचें

व्रत से पहले बहुत ज्यादा नमकीन या मसालेदार खाना खाने से प्यास ज्यादा लग सकती है. इसलिए हल्का और संतुलित खाना करना बेहतर रहता है. आप बिना लाल मिर्च के खाना खा सकते हैं. इससे पेट को बहुत आराम मिलेगा. 

विज्ञापन

धूप और ज्यादा गर्मी से बचें

अगर हो सके तो लंबे समय तक तेज धूप में रहने से बचें. ज्यादा गर्मी शरीर से पसीने के जरिए पानी की कमी बढ़ा सकती है. साथ ही, आपको चक्कर, उल्टी, सिर दर्द या गला सूखने की शिकायत हो सकती है. इसलिए अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. 

कब दें ध्यान? 

अगर व्रत के दौरान ज्यादा कमजोरी, बेहोशी, लगातार चक्कर या गंभीर लक्षण महसूस हों तो व्रत जारी रखने के बजाय तुरंत पानी पी लेना चाहिए और डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ