कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम, रोज की थाली में बस शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स; सेहत रहेगी फिट

आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो किसी बीमारी या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का शिकार न हो. ऐसे में अगर आप अपने आपको को फिट रखना चाहते हैं, तो वक्त रहते अपनी थाली में कुछ बदलाव करने से अच्छा फायदा मिल सकता है.

Anti Cancer Superfoods
1 / 9

आज की तेज रफ्तार जिंदगी, अनियमित खानपान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही और पोषक आहार अपनाकर कैंसर, दिल से जुड़ी समस्या, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.  

विज्ञापन

कैसे रह सकते हैं हेल्दी?

कैसे रह सकते हैं हेल्दी?2 / 9

अगर आप सोचते हैं, कि सिर्फ दवा खाने से आपकी ये समस्याएं कंट्रोल रहेंगी, तो आप गलत है. क्योंकि सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय खानपान को पौष्टिक बनाना ज्यादा फायदेमंद और जरूरी होता है. एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर सुपरफूड्स शरीर के इम्यून सिस्टम की क्षमता मजबूत बनाने के साथ-साथ कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

हल्दी

हल्दी3 / 9

हल्दी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और इसमें मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह सूजन कम करने, सेल (कोशिकाओं) की सुरक्षा करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. आप हल्दी को खाने में डालकर या दूध के साथ आसानी ले सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां 4 / 9

पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी सब्जियां विटामिन, आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इनके नियमित सेवन से पाचन बेहतर रहता है, शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है.

विज्ञापन

आंवला

आंवला 5 / 9

आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है. जानकारी के अनुसार, नियमित तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो ये न सिर्फ कैंसर के खतरे को कम करता है, बल्कि समय से पहले बुढ़ापे की दिक्कत को भी कम करता है.

ग्रीन टी

ग्रीन टी6 / 9

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स शरीर की सूजन कम करने और कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं. इससे शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल पाते हैं, जिससे सेहत बनी रहती है.

विज्ञापन

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स 7 / 9

बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स जैसी चीजें हेल्दी फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. इन्हें नियमित मात्रा में खाने से दिल की हेल्थ बेहतर बनी रहती है, सूजन कम होती है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है.

दालें और साबुत अनाज

दालें और साबुत अनाज8 / 9

राजमा, चना, मसूर, मूंग जैसी दालें और ओट्स, बाजरा, ज्वार और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज फाइबर और प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. इनका नियमित मात्रा में सेवन पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. साथ ही, मोटापे, कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारी का भी खतरा कम रहता है.

विज्ञापन

डॉक्टर से सलाह भी जरूरी

डॉक्टर से सलाह भी जरूरी9 / 9

इन चीजों का सेवन में लाने से पहले डॉक्टर से जांच और उनकी सलाह के अनुसार ही सेवन करें. हर इंसान के शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत अलग-अलग हो सकती है या फिर कोई स्वास्थ्य समस्या स्थिति बिगाड़ सकती है, इसलिए नियमित जांच कराते रहे और सही लाइफस्टाइल को अपनाए. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़े: रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से क्या होता है? 30 दिनों बाद शरीर में दिख सकते हैं ये 5 बदलाव अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन