गुटखा खाने से कौन सा अंग खराब होता है?

What Happens If We Eat Gutka: गुटखा खाने पर शरीर का कोई एक अंग नहीं बल्कि कई अंग प्रभावित होते हैं. जो लोग रोजाना गुटखा खाते हैं उन्हें ये बातें जान लेनी चाहिए.

Gutka Khane Se Kya Hota Hai
1 / 7
Gutka Khane Se Kya Hota Hai

Gutkha Khane Se Kya Hota Hai: गुटखा तंबाकू का एक प्रकार है जिसे चबाया जाता है और सिगरेट या बीड़ी की तरह जलाया नहीं जाता है. लोगों को लगता है कि गुटखा चबाने से धुआं नहीं निकलता और इसीलिए यह सेहत के लिए कम हानिकारक होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. गुटखा (Gutka) खाने पर शरीर में कार्सिनोजेन और विषैले पदार्थ जाते हैं जिससे मुंह ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं. ऐसे में यहां जानिए गुटखा खाने पर शरीर के कौन-कौन से अंग खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

मुंह पर गुटखे का असर

मुंह पर गुटखे का असर 2 / 7

गुटखा चबाने से इसके रसायन मुंह के अंदर की त्वचा पर चिपकने लगते हैं और त्वचा को सख्त बना देते हैं जिससे मुंह खुलना कम हो जाता है. गुटखा मुंह के कैंसर का भी कारण बनता है. इससे दांत और मसूड़े लाल होने लगते हैं, दांत ढीले होकर और सड़कर टूटना शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन

पेट को होता है नुकसान

पेट को होता है नुकसान 3 / 7

गुटखे की लार पेट में जाती है तो पाचन तंत्र को खराब कर देती है. इससे पेट में अल्सर हो सकता है. इससे अक्सर ही एसिडिटी और भूख में कमी की दिक्कत रहती है.

फेफड़े खराब होते हैं

फेफड़े खराब होते हैं 4 / 7

तंबाकू चबाने से फेफड़े खराब हो सकते हैं. तंबाकू के बारीक कण और रसायन श्वसन तंत्र के जरिए फेफड़ों तक पहुंचते हैं जिससे फेफड़ों के इंफेक्शंस का खतरा बढ़ता है और सांस लेने में दिक्कत आती है.

विज्ञापन

किडनी पर तंबाकू का असर

किडनी पर तंबाकू का असर 5 / 7

तंबाकू के जहरीले रसायन खून के जरिए किडनी तक पहुंचते हैं और किडनी के काम पर असर डालते हैं. अगर लंबे समय तक ऐसा होता रहे तो किडने फेल होने तक की नौबत आ जाती है.

लिवर के कैंसर का खतरा

लिवर के कैंसर का खतरा 6 / 7

तंबाकू को लगातार चबाते रहने से यह लिवर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. इससे लिवर पर सूजन आ सकती है और हेपेटोसेल्यूर कार्सिनोमा यानी यकृत कैंसर का खतरा बढ़ता है.

विज्ञापन

प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है

प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है 7 / 7

गुटखा को लंबे समय तक खाया जाए तो इससे प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है और इससे पुरुषों का स्पर्म काउंट कम हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन