बिना चोट के शरीर पर पड़ रहे हैं नीले निशान? जानिए कौन-सी गंभीर बीमारी हो सकती है वजह
Blue Spots On Body: कई बार आपकी बॉडी में बिना चोट लगे नीले निशान दिखाई होंगे. ऐसे निशान आपको अक्सर नॉर्मल लग सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये शरीर में चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं.

Sharir Par Neele Nishan Padna: शरीर पर अचानक नीले या बैंगनी रंग के निशान दिखाई देने लगते हैं और यह दिखने में बिल्कुल चोट के निशान जैसे लगते हैं. हालांकि, हमारे दिमाग से मुताबिक कहीं चोट लगना याद नहीं रहता. ऐसे निशान अक्सर सामान्य लग सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये शरीर में चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं. इसलिए बिना वजह बार-बार नीले निशान पड़ने की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस लेख में इसके होने के कारण बताए गए हैं जिन पर आप नजर डाल सकते हैं.
शरीर पर नीले निशान क्यों पड़ते हैं?
2 / 7ऐसा तब होता है जब स्किन में मौजूद ब्लड वेसल्स फट जाती हैं. इसकी वजह से खून आसपास के ऊतकों में जमा हो जाता है. इससे स्किन पर नीले, बैंगनी या काले रंग के निशान दिखाई देने लगते हैं. हालांकि, इसके कई कारण हो सकते हैं जिनका आपको पता लगाना चाहिए. इसे भी पढ़ें-
विटामिन की कमी
3 / 7अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो ऐसा हो सकता है. विटामिन सी और विटामिन के की कमी से अक्सर नीले निशान नजर आने लगते हैं.
प्लेटलेट्स की कमी
4 / 7कई बार प्लेटलेट्स में कमी की वजह से ऐसा होने लगता है. प्लेटलेट्स में खून जमने की वजह से खून बहने लगता है और स्किन पर नीले निशान दिखाई दे सकते हैं. इसलिए आपको टेस्ट करवाने की खास जरूरत है.
दवाओं का असर
5 / 7कई बार दवा के असर की वजह से ऐसा हो सकता है. ब्लड थिनर, एस्पिरिन या स्टेरॉयड जैसी दवाएं खून के थक्के बनने का काम करती हैं. इससे शरीर पर जल्दी-जल्दी नीले निशान पड़ सकते हैं.
खून से जुड़ी बीमारियां
6 / 7खून में इंफेक्शन होने की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है. बार-बार नीले निशान पड़ने की वजह से खून जमने लगता है और यह लिवर की बीमारी का संकेत हो भी सकता है.
Cyanosis बीमारी से कितना अलग है?
7 / 7कई लोग नीले निशानों को Cyanosis समझ लेते हैं, जबकि दोनों काफी अलग-अलग हैं. Cyanosis में स्किन, होंठ या नाखून नीले पड़ जाते हैं, जिसका कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना होता है. इसे भी पढ़ें-