हाथ कांपना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? जानिए इसके पीछे छिपे स्वास्थ्य कारण
Hand Tremors Causes: हाथ कांपना हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन बार-बार या लगातार होने वाली समस्या को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. इसके पीछे थायराइड की समस्या या लो ब्लड शुगर जैसी कई वजहें हो सकती हैं.

Hath Kyu Kapta Hain: कभी-कभी घबराहट, तनाव या ज्यादा थकान के कारण हाथ कांपना सामान्य बात हो सकती है, लेकिन अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार हाथ कांपने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हाथों में कंपन कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है. ऐसे में इसके पीछे की वजह जानना जरूरी है ताकि समय रहते इलाज कराया जा सके.
पार्किंसन बीमारी का संकेत
2 / 7हाथ कांपना पार्किंसन बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इस बीमारी में आमतौर पर आराम की स्थिति में हाथों में कंपन दिखाई देता है. इसके साथ चलने में परेशानी, शरीर में अकड़न और संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें- शुगर के मरीज क्या न खाएं? ये 5 चीजें बढ़ा सकती हैं शुगर लेवल
एसेंशियल ट्रेमोर
3 / 7यह हाथ कांपने का सबसे आम कारणों में से एक है. इस स्थिति में कोई वस्तु पकड़ने, लिखने या किसी काम को करते समय हाथ कांप सकते हैं. यह समस्या कई बार परिवार में आनुवंशिक रूप से भी देखने को मिलती है.
थायराइड की समस्या
4 / 7अगर शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर बढ़ जाए, तो हाथ कांपने की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा, तेज धड़कन, वजन कम होना, ज्यादा पसीना आना और बेचैनी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.
ब्लड शुगर
5 / 7जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो जाता है, तो हाथ कांपना शुरू हो सकता है. इसके साथ कमजोरी, चक्कर आना, भूख लगना और पसीना आना भी महसूस हो सकता है.
स्ट्रेस होना
6 / 7स्ट्रेस, घबराहट या चिंता के दौरान शरीर एड्रेनालिन हार्मोन अधिक मात्रा में रिलीज करता है, जिससे हाथ कांप सकते हैं. आमतौर पर स्ट्रेस कम होने पर यह समस्या भी कम हो जाती है.
विटामिन की कमी
7 / 7विटामिन B12 की कमी नसों को प्रभावित कर सकती है. इसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी, कमजोरी और कंपन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इसे भी पढ़ें- सुबह ब्लैक कॉफी पीना कितना सही है? आयुर्वेद से जानिए कब हो सकती है नुकसानदायक