घमौरी कैसे खत्म होगी? यहां जानिए घमौरियां होने पर क्या लगाना चाहिए

Ghamori Ke Gharelu Upay: अगर आप भी घमौरियों से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो यहां जानिए क्या लगाने पर घमौरियों से छुटकारा मिल सकता है. घर की ही चीजें घमौरियों का खात्मा करने में मददगार होती हैं.

Ghamori ka ilaj
1 / 7
Ghamori ka ilaj

Prickly Heat Home Remedies: गर्मियों के मौसम में अक्सर ही शरीर पर घमौरियां निकल आती हैं. ये घमौरियां छोटे-छोटे लाल-सफेद दाने होते हैं जो ज्यादातर गर्दन, गले, पीठ और हाथ या जांघों पर निकल आते हैं. जिन हिस्सों पर पसीना ज्यादा आता है वो हिस्से घमौरियों (Ghamoriyo) की चपेट में ज्यादा आते हैं. घमौरियां होने पर शरीर पर खुजली भी बहुत होती है और सिर्फ पाउडर लगाने भर से ही घमौरियों से आराम नहीं मिलता है. ऐसे में यहां जानिए घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए घर की कौन सी चीजें फायदा दिखाती हैं.

विज्ञापन

ओटमील से मिलेगा फायदा

ओटमील से मिलेगा फायदा2 / 7

ओटमील को एक कपड़े में बांधकर इसे पानी में डुबाएं. इस पानी से नहाने पर घमौरियां कम होने लगती हैं.

विज्ञापन

एलोवेरा से भी दिखेगा असर

एलोवेरा से भी दिखेगा असर 3 / 7

घमौरियों पर एलोवेरा भी लगाया जा सकता है. एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को सूदिंग गुण देते हैं.

चंदन का पेस्ट

चंदन का पेस्ट 4 / 7

घमौरियों पर चंदन का पेस्ट भी लगाया जा सकता है. चंदन को रैशेज पर लगाने से कूलिंग इफेक्ट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

लगा सकते हैं बर्फ

लगा सकते हैं बर्फ 5 / 7

घमौरियों पर बर्फ भी लगाई जा सकती है. लेकिन, बर्फ को जस का तस ना लगाएं. बर्फ को कपड़े में बांधकर लगाने पर आराम मिलता है.

खीरे का रस

खीरे का रस 6 / 7

खीरे का रस या खीरे के स्लाइसेस से भी घमौरियां दूर हो सकती हैं. खीरे के रस में मौजूद कूलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घमौरियों को दूर करते हैं.

विज्ञापन

नीम से मिलेगा आराम

नीम से मिलेगा आराम 7 / 7

घमौरियों को कम करने के लिए और घमौरियों में होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए नीम के पानी से नहाया जा सकता है. नीम के पत्तों को पानी में उबालें और इस पानी को ठंडा करके इससे नहाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन