आर्थराइटिस के दर्द में कौन सी सब्जी खाने पर मिलता है फायदा? डाइटीशियन ने बताई सही डाइट

Arthritis Pain Relieving Foods: आर्थराइटिस की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो आपकी तकलीफ को कम कर सकते हैं. डाइटीशियन ने इन फूड्स को खाने की सलाह दी है.

arthritis foods to eat
1 / 7
arthritis foods to eat

Foods For Arthritis: आर्थराइटिस एक ऐसी दिक्कत है जिसमें शरीर के अलर-अलग जोड़ों में दर्द रहने लगता है. खासतौर से हाथ-पैरों में आर्थराइटिस का दर्द रहता है. आर्थराइटिस में जोड़ों में दर्द (Joint Pain) रहने लगता है, सूजन हो जाती है और अकड़न महसूस होती है. ऐसे में आर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए डाइट में उन फूड्स को शामिल किया जा सकता है जो आर्थराइटिस की दिक्कत कम करने में मदद करते हैं. डाइटीशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि आर्थराइटिस में खाने के लिए सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है, सबसे अच्छा फल कौन सा है और अन्य कौन से फूड्स हैं जो बेहद फायदेमंद साबित होते हैं.

विज्ञापन

आर्थराइटिस में सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है

आर्थराइटिस में सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है 2 / 7

ब्रोकली (Broccoli) को डाइटीशियन सबसे अच्छी सब्जी बताती हैं. ब्रोकली में सल्फोराफेन नाम का कंपाउंड होता है जो इंफ्लेमेटरी प्रोसेस को कम करता है. इससे कार्टिलेज डैमेज भी कम होता है.

विज्ञापन

आर्थराइटिस में सबसे अच्छा फल कौन सा है

आर्थराइटिस में सबसे अच्छा फल कौन सा है 3 / 7

आर्थराइटिस मैनेज करने के लिए ब्लूबेरीज खाए जा सकते हैं. यह आर्थराइटिस में सबसे अच्छा फल है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ब्लूबेरीज आर्थराइटिज में खानपान का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.

आर्थराइटिस में सबसे अच्छा आटा कौन सा है

आर्थराइटिस में सबसे अच्छा आटा कौन सा है 4 / 7

ओट्स का आटा आर्थराइटिस में सबसे अच्छा कहा जाता है. इसमें फाइबर होते हैं, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं.

विज्ञापन

आर्थराइटिस में सबसे अच्छे बीज कौन से हैं

आर्थराइटिस में सबसे अच्छे बीज कौन से हैं 5 / 7

अलसी के बीज भी आर्थराइटिस में नेचुरल प्लांट बेस्ड उपचार की तरह असर दिखाते हैं. इनमें पावरफुल ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो सूजन और अकड़न को कम करते हैं.

आर्थराइटिस में सबसे अच्छे सूखे मेवे कौन से हैं

आर्थराइटिस में सबसे अच्छे सूखे मेवे कौन से हैं 6 / 7

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी की भरपूर मात्रा होती है जिस चलते अखरोट आर्थराइटिस में दर्द को कम करने वाले साबित होते हैं.

विज्ञापन

जरूर पिएं यह एक चीज

जरूर पिएं यह एक चीज 7 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि आर्थराइटिस में आपको हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए. इस दूध में हल्दी के साथ ही थोड़ी काली मिर्च पाउडर भी डाल लें. यह भी पढ़ें -मोटापा कम करने के लिए कौन सी दाल खाएं? एक्सपर्ट ने बताया कि किस Dal से घटेगा वजन अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन