मुंह कड़वा रहने का क्या कारण हो सकता है? यहां जानिए मुंह में खराब स्वाद किसका लक्षण है

Bad Taste In Mouth Reason: अक्सर ही व्यक्ति को हर समय मुंह का स्वाद कड़वा लगता है और खाने की कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए मुंह कड़वा रहना किस समस्या का लक्षण हो सकता है?

Bitter Taste In Mouth Reason
1 / 7
Bitter Taste In Mouth Reason

Muh Kadwa Hone Ka Karan: व्यक्ति अचानक से कुछ कड़वा खाता है या सड़ा हुआ खा लेता है तो उसके मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है. लेकिन, हर समय ही मुंह का स्वाद कड़वा या कसैला रहना आम दिक्कत नहीं बल्कि किसी और समस्या का लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन-कौन से कारण हैं जिनकी वजह से मुंह में कड़वाहट बनी रहती है. समस्या को समय रहते पहचानना और इलाज करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

खराब ओरल हाइजीन

 खराब ओरल हाइजीन 2 / 7

मुंह की ठीक तरह से सफाई ना करने पर और ओरल हाइजीन ना बनाए रखने पर मुंह का स्वाद खराब हो सकता है. इससे मुंह में प्लाक और फूड पार्टिकल्स जमे रहते हैं जिसके कारण मुंह का स्वाद हर समय कड़वा रहता है.

विज्ञापन

दवाइयां खाने की वजह से

दवाइयां खाने की वजह से 3 / 7

ऐसी कुछ दवाइयां हैं जिन्हें खाने पर मुंह का स्वाद बिगड़ता है. इन दवाओं के कारण ही मुंह का स्वाद कड़वा और मेटैलिक सा लगने लगता है.

किडनी की समस्या में

किडनी की समस्या में 4 / 7

किडनी की समस्या हो जाने पर या किडनी जब डैमेज होने लगती है तब मुंह का स्वाद बिगड़ता है. इससे मटैलिक टेस्ट महसूस होने लगता है.

विज्ञापन

ड्राई माउथ की दिक्कत में

 ड्राई माउथ की दिक्कत में 5 / 7

अगर आपका मुंह अक्सर ही सूखता है तो इससे मुंह में कड़वाहट बनी रहती है. इसके लिए पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें.

एसिड रिफ्लक्स होने पर

एसिड रिफ्लक्स होने पर 6 / 7

अगर पेट में एसिड बन रहा हो और एसिड रिफ्लक्स हो रहा हो तो इससे एसिडिक गैस भोजन नली से होते हुए मुंह तक आती है जिससे मुंह में कड़वाहट महसूस होती है.

विज्ञापन

मसूड़ों की दिक्कत में

मसूड़ों की दिक्कत में 7 / 7

मसूड़ों की दिक्कतें मुंह का स्वाद बिगाड़ सकती हैं. यह जिंजिवाइटिस का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है. मसूड़ों में बैक्टीरिया जमने के कारण भी ऐसा होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन