रोज सुबह 8 बजे उठने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में किस तरह के बदलाव दिखेंगे

Benefits of Waking Up Early: दिल्ली के लोग ज्यादातर देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर रोज 8 बजे उठा जाए तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदा हो सकता है.

Benefits of Waking Up Early
1 / 7
क्यों जरूरी है एक तय समय पर उठना?

Subah Uthne Ke Fayde: एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में रोज एक ही वक्त पर उठना जरूरी है. आप सुबह 8 बजे उठ सकते हैं, लेकिन क्या रोजाना सुबह 8 बजे उठना भी शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी देर सोते हैं और आपकी नींद की क्वालिटी कैसी है. अगर आप रोज रात में 7 घंटे की अच्छी नींद लेकर सुबह 8 बजे उठते हैं और आपका सोने-जागने का समय सही है. इसको लेकर एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि आखिर शरीर में किस तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है एक समय पर उठना?

क्यों जरूरी है एक समय पर उठना? 2 / 7

सुबह जल्दी उठना जरूरी नहीं है, बल्कि हर दिन एक ही वक्त पर उठना जरूरी है. इससे शरीर की बॉडी क्लॉक संतुलित रहती है, जिससे नींद, पाचन, हार्मोन और ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रह सकता है. इसे भी पढ़ें- इन 5 लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, डॉक्टर ने कहा तबीयत हो जाएगी खराब

विज्ञापन

दिनभर एनर्जी महसूस हो सकती है

दिनभर एनर्जी महसूस हो सकती है 3 / 7

अगर आप नींद लेकर सुबह 8 बजे उठते हैं तो शरीर को पूरा आराम मिल जाता है. इससे दिनभर थकान कम महसूस हो सकती है और काम करने का तरीका बेहतर बनता है.

मूड बेहतर रहने में मदद मिल सकती है

मूड बेहतर रहने में मदद मिल सकती है 4 / 7

नियमित समय पर उठने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बेहतर रहता है. इससे तनाव कम महसूस हो सकता है और मूड अपेक्षाकृत अच्छा रह सकता है. अच्छी नींद के लिए सुकून बहुत ही जरूरी है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को मिल सकता है फायदा

पाचन तंत्र को मिल सकता है फायदा 5 / 7

जब आप रोज एक समय पर उठते हैं तो नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन भी समय पर होने लगता है. इससे पाचन प्रक्रिया नियमित रहने में मदद मिल सकती है और कब्ज या अपच जैसी समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है.

फोकस और याददाश्त बेहतर हो सकती है

फोकस और याददाश्त बेहतर हो सकती है 6 / 7

पूरी और नियमित नींद दिमाग को आराम देती है. इससे ध्यान केंद्रित करने, नई चीजें सीखने और याद रखने की क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

वजन नियंत्रित रखने में मिल सकती है मदद

वजन नियंत्रित रखने में मिल सकती है मदद 7 / 7

नियमित नींद और उठने का समय भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन पर असर डालता है. इससे बार-बार अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है और हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसे भी पढ़ें- तेज गर्मी में बढ़ सकता है यूरिन इंफेक्शन का जोखिम, पुरुष इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन