इन 5 लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, डॉक्टर ने कहा तबीयत हो जाएगी खराब
Who Should Not Consume Chia Seeds: चिया सीड्स यूं तो हेल्दी कहे जाते हैं लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें चिया सीड्स से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. यहां जानिए कौन हैं वे लोग जिन्हें डॉक्टर चिया सीड्स के सेवन से मना करते हैं.

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इन सीड्स में ना सिर्फ फाइबर बल्कि ओमेगा-3, पौटेशियम और फॉस्फोरस की भी भरपूर मात्रा होती है. चिया सीड्स को यूं तो सुपरफूड कहा जाता है लेकिन कुछ लोगों को इनसे फायदे से ज्यादा नुकसान भी हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किन लोगों को चिया सीड्स के सेवन से परहेज करना चाहिए.
पेट की दिक्कतों में
2 / 7अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट की अन्य दिक्कतें रहती हैं तो चिया सीड्स के सेवन से परहेज करना जरूरी है. चिया सीड्स पेट में जाकर फूल जाते हैं और जो लोग गट की दिक्कतों से परेशान रहते हैं उनमें क्रैम्स या गैसी फीलिंग की वजह बन सकते हैं. अगर चिया सीड्स का सेवन कर रहे हैं तो आधा चम्मच सीड्स से ही शुरू करें और देखें आपका पेट कैसे रिएक्ट करता है.
लो ब्लड प्रेशर
3 / 7लो ब्ल्ड प्रेशर से परेशान मरीजों को चिया सीड्स के सेवन से मना किया जाता है. इसकी एक वजह यह है कि चिया सीड्स में अल्फा लिनोलेनिक एसिड और पौटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं. ऐसे में जिनका ब्लड प्रेशर पहले ही कम है अगर वे चिया सीड्स खाते हैं तो उन्हें चक्कर आ सकता है या कमजोरी महसूस होती है.
ब्लड थिनर्स
4 / 7अगर आप ब्लड थिनर्स जैसे एस्पिरिन या वॉर्फरिन ले रहे हैं तो चिया सीड्स के सेवन से बचना जरूरी है. चिया सीड्स में मौजूद बहुत ज्यादा ओमेगा-3 ब्लीडिंग से जुड़ी दिक्कत बढ़ा सकता है.
इन बीजों से एलर्जी
5 / 7अगर आपको तिल, सरसों और अलसी के बीजों से एलर्जी है तो आपको चिया सीड्स से क्रॉस रिएक्शन होने का खतरा रहता है. ऐसे में चिया सीड्स लेने पर खुजली, रेडनेस और ब्रीदिंग इशूज पर नजर रखें.
किडनी की दिक्कतें
6 / 7अगर आपको किडनी की दिक्कतें हैं तो चिया सीड्स के सेवन से परहेज करें. चिया सीड्स में पौटेशियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है जो किडनी के मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं है.
चिया सीड्स कितना लेना चाहिए
7 / 7ज्यादातर लोगों के लिए 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स ही काफी होते हैं. पानी में भिगोकर चिया सीड्स का सेवन करें. अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो दिनभर में पानी पीते रहें. यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? फूड पॉइजनिंग होते नहीं लगेगी देर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.