सोने से पहले मोबाइल देखने की आदत है? आज ही छोड़ें वरना दिख सकते हैं ये खतरनाक लक्षण

Sone Se Pehle Phone Dekhna: सोने से पहले मोबाइल चलाने की आदत छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक देखने से नींद, आंखों और दिमाग पर गहरा असर हो सकता है.

Sone Se Pehle Phone Dekhna
1 / 7
क्यों नुकसानदायक है सोने से पहले मोबाइल चलाना? Image Credit- News24

Mobile Seeing Side Effects Before Sleep: सोने से पहले कुछ मिनट मोबाइल चलाना आजकल ज्यादातर लोगों की आदत बन चुकी है. कुछ लोग तो रात में फिल्म देखते हैं और चैटिंग करते हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि ज्यादातर लोग रात में ही फ्री होते हैं. हालांकि, यह आदत आपकी नींद और हेल्थ पर दोनों पर बुरा असर डाल सकती है. कई रिसर्च में रात में मोबाइल की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है.  

विज्ञापन

क्यों नुकसानदायक है सोने से पहले मोबाइल चलाना?

क्यों नुकसानदायक है सोने से पहले मोबाइल चलाना?2 / 7

मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन पैदा करती है. मेलाटोनिन वह हार्मोन है जो शरीर को सोने का संकेत देता है. इसे भी पढ़ें- शरीर में दिख रहे हैं ये 7 बदलाव? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया हो सकता है मल्टीपल स्क्लेरोसिस का संकेत

विज्ञापन

नींद न आने की समस्या

नींद न आने की समस्या3 / 7

रात में लंबे समय तक मोबाइल देखने से दिमाग चलता रहता है. इससे जल्दी नींद नहीं आती और बार-बार नींद टूटने की समस्या भी हो सकती है. लगातार ऐसा होने पर इंसोम्निया का खतरा बढ़ सकता है.

सुबह थकान महसूस होना

सुबह थकान महसूस होना4 / 7

अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो सुबह उठने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है. दिनभर सुस्ती, कमजोरी और काम में मन न लगना खतरनाक संकेत हैं.

विज्ञापन

आंखों में जलन और दर्द

आंखों में जलन और दर्द5 / 7

स्क्रीन पर लगातार नजरें टिकाए रखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है. इससे आंखों में सूखापन, जलन, धुंधला दिखाई देना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आपके वक्त से पहले चश्मा लग सकता है.

स्ट्रेस बढ़ सकता है 

स्ट्रेस बढ़ सकता है 6 / 7

सोने से पहले सोशल मीडिया या लगातार नोटिफिकेशन देखने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता. इससे स्ट्रेस, चिंता और बेचैनी की समस्या बढ़ सकती है. कुछ लोगों में मूड स्विंग्स भी देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल की आदत कैसे छोड़ें?

मोबाइल की आदत कैसे छोड़ें?7 / 7

आपको सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. साथ ही, बेडरूम में मोबाइल की जगह किताब रखें ताकि दिमाग को सुकून मिल सके. इसे भी पढ़ें- दही के साथ आलू खाने से क्या होगा? ये बदलाव देखकर चौंक जाएंगे आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन