दही के साथ आलू खाने से क्या होगा? ये बदलाव देखकर चौंक जाएंगे आप

Curd And Potatoes Combination: कुछ लोग आलू के साथ दही खाना पसंद करते हैं. यह कॉम्बिनेशन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पेट को लंबे वक्त तक भरा रखने का काम करता है. हालांकि, किसी भी वक्त खाना सही नहीं है, क्योंकि कई बार यह नुकसानदायक हो सकता है.

Curd And Potatoes Combination
1 / 6
Curd And Potatoes Combination

Dahi Ke Sath Aloo Khana: भारतीय खाने में दही और आलू का अलग ही महत्व है, जिनका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. कुछ लोग इन दोनों का रायता, सब्जी या चाट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, स्वाद के मामले में यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन हेल्थ के हिसाब से यह कितना फायदेमंद है? हालांकि, इसका असर इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप इसे कितनी मात्रा में और किस तरह खाते हैं. कुछ लोगों के लिए यह कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

पेट के लिए फायदेमंद

पेट के लिए फायदेमंद 2 / 6

दही की तासीर ठंडी होती है. इसलिए गर्मियों और उमस भरे मौसम में दही के साथ आलू खाने से शरीर को ठंडक महसूस हो सकती है, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों आती है हिचकी? जानिए हिचकियां रोकने के आसान आर्युवेदिक उपाय

विज्ञापन

खाने की क्रेविंग कम होना

खाने की क्रेविंग कम होना 3 / 6

यह कॉम्बिनेशन हैवी होता है और अगर खा लिया जाए तो लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आलू में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जबकि दही में प्रोटीन पाया जाता है. दोनों का मिश्रण पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है.

आंतों को मिल सकता है फायदा

आंतों को मिल सकता है फायदा4 / 6

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों की सेहत को बेहतर बनाते हैं. वहीं, उबला हुआ या कम मसाले वाला आलू पेट पर ज्यादा भारी नहीं पड़ता. इसलिए यह कॉम्बिनेशन पाचन के लिए लाभदायक माना जा सकता है.

विज्ञापन

शरीर को मिलेगी एनर्जी

शरीर को मिलेगी एनर्जी 5 / 6

आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है. दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम खाने को अधिक पौष्टिक बना देते हैं. इसलिए यह एक अच्छा नाश्ता हो सकता है.

किन लोगों को करना चाहिए परहेज?

किन लोगों को करना चाहिए परहेज?6 / 6

आयुर्वेद के अनुसार, आलू और दही का संयोजन तामसिक और कफकारी माना जाता है. यह पाचन संबंधी समस्याओं होने पर नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपको कब्ज, डायबिटीज या पेट में दर्द की शिकायत है तो इसका सेवन ना करें. इसे भी पढ़ें- कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें? एक्सपर्ट से जानिए किन चीजों को खाने से होगा फायदा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन