रोज मटन खाने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया शरीर पर पड़ सकता है ये असर

What Happens When You Eat Mutton Daily: मटन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे हर रोज खाया जाए तो शरीर को फायदा मिलेगा या नुकसान होगा.

What happens when you eat mutton daily
1 / 7
कितनी मात्रा में खाना सही माना जाता है? Image Credit- Nrws24

Mutton Khane Ke Nuksan: नॉनवेज खाने के शौकीन हमेशा कुछ नया खाने की तलाश में रहते हैं और उन्हें हर रोज मटन या चिकन चाहिए होता है. हालांकि, अभी बकरा ईद का त्योहार गया है. ऐसे में कुछ लोग हर रोज मटन खा रहे होंगे, जो पेट भरने के साथ साथ शरीर पर कई तरह का प्रभाव डालने का भी काम कर रहा है लेकर एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि रोज मटन खाने से कोलेस्ट्रॉल, वजन बढ़ने, पाचन समस्याओं और यूरिक एसिड बढ़ने . इसकोका खतरा हो सकता है.

विज्ञापन

मटन खाने से क्या होगा? 

मटन खाने से क्या होगा? 2 / 7

मटन खाना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12 और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए लोग स्वाद और ताकत के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन क्या रोज मटन खाना शरीर के लिए ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें- खेलते हुए बच्चा गिर जाए तो इन 5 लक्षणों पर जरूर करें गौर, हो सकता है ब्रेन इंजरी का सिग्नल

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है

कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है3 / 7

मटन में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है. रोजाना इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है.

वजन बढ़ने का खतरा

वजन बढ़ने का खतरा4 / 7

अगर मटन ज्यादा तेल और मसालों के साथ बनाया जाता है तो कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है. रोज सेवन करने पर वजन तेजी से बढ़ सकता है.

विज्ञापन

पाचन संबंधी समस्याएं

पाचन संबंधी समस्याएं5 / 7

अधिक मात्रा में मटन खाने से कुछ लोगों को कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि इसे पचाने में समय लगता है.

हाई यूरिक एसिड का खतरा

हाई यूरिक एसिड का खतरा6 / 7

मटन में प्यूरिन नामक तत्व पाया जाता है. इसका ज्यादा सेवन शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकता है, जिससे गठिया की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

कितनी मात्रा में खाना सही माना जाता है?

कितनी मात्रा में खाना सही माना जाता है?7 / 7

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हफ्ते में 1 से 2 बार सीमित मात्रा में मटन का सेवन कर सकता है. संतुलित आहार के साथ सब्जियां, सलाद और फाइबर युक्त चीजें भी शामिल करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- क्या भिंडी से कंट्रोल हो सकता है Blood Sugar? जानिए शुगर बैलेंस रखने का सही तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन