रोज नींबू पानी पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताए शरीर में दिखने वाले 6 बदलाव

Benefits Of Drinking Lemon Water: गर्मियों में अक्सर लोग नींबू पानी पीते हैं. कुछ लोग हर रोज पीना पसंद करते हैं. अगर आप भी रोज नींबू पानी पीते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें, क्योंकि हम आपको बताएंगे कि हर रोज इसे पीने से शरीर में किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Lemon Water Benefits in Hindi
1 / 7
नींबू पानी पीने के फायदे- Image Credit- Freepik

Lemon Water Every Day: नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है. साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं. इसलिए कुछ लोग गर्म पानी में नींबू डालकर भी पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है हर रोज इसका सेवन करना शरीर में कई तरह के बदलाव पैदा कर सकता है. 1 महीने तक लगातार पीने से शरीर में किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

वजन कम होना

वजन कम होना 2 / 7

लगातार नींबू पानी पीने से वजन कम होने लगता है. एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी के अनुसार, नींबू में मौजूद तत्व शरीर की चर्बी को घटाने का काम करते हैं. साथ ही, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट तेजी से कम होता है. इसे भी पढ़ें- फ्रेश होने के बाद भी लगता है कि शरीर में अटका है मल? सुबह गर्म पानी में मिलाकर पिएं यह चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नुस्खा

विज्ञापन

पेट के लिए फायदेमंद

पेट के लिए फायदेमंद 3 / 7

कुछ बाहर का पीने से अच्छा है कि आप अपनी डाइट में नींबू पानी को शामिल करें. यह पेट को ठंडा रखने का काम करता है और पाचन को मजबूत रखता है. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड डाइजेशन को बेहतर बनाता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए फायदेमंद4 / 7

स्किन के लिए भी नींबू पानी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इससे स्किन हाइट्रेड रहती है और गर्मी से होने वाले दाने या एलर्जी से भी छुटकारा मिलता है. साथ ही, दाग धब्बे की शिकायत भी खत्म हो जाती है.

विज्ञापन

किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी के लिए फायदेमंद5 / 7

नींबू पानी किडनी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो किडनी स्टोन बनने से रोकता है. पर्याप्त पानी के साथ इसका सेवन किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

पानी की कमी पूरी करना

पानी की कमी पूरी करना 6 / 7

रोज सुबह नींबू पानी पीने से शरीर को पानी मिलता है और पानी की कमी दूर होती है. रातभर सोने के बाद शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. इसलिए ज्यादातर लोग चाय के बजाय नींबू पानी पीना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

गले को राहत

गले को राहत7 / 7

रोज नींबू पानी के साथ शहद डालकर पीना फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे गले को बहुत ही आराम मिलता है. आप भी गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर सेवन कर सकते हैं. बस शहद की कम मात्रा का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- जिद्दी कब्ज से परेशान हैं? दवा नहीं, आंवले का जूस आएगा आपके बहुत काम अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन