सिर्फ 1 चुटकी तंबाकू खाने से क्या होता है? जानिए शरीर के किन अंगों के लिए सबसे खतरनाक है यह आदत  

Side Effects of Chewing Tobacco: तंबाकू खाने की आदत ज्यादातर लोगों को होती है. ऐसे में अगर आप भी सिर्फ 1 चुटकी तंबाकू खाते हैं तो यह आदत आज ही छोड़ दें. वरना परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. 

Side Effects of Chewing Tobacco
1 / 7
तंबाकू शरीर में पहुंचते ही क्या होता है?

Side Effects of Chewing Tobacco: स्मोकिंग करना या तंबाकू खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन फिर भी लोगों को तंबाकू खाने की आदत होती है. वो थोड़ी-थोड़ी देर में एक चुटकी अपने मुंह में रखते हैं और तंबाकू चबाकर खाते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, तंबाकू की थोड़ी-सी मात्रा भी शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती है. तंबाकू में मौजूद निकोटिन और हानिकारक रसायन शरीर के कई अंगों को प्रभावित करते हैं और लंबे समय तक सेवन करने पर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

तंबाकू शरीर में पहुंचते ही क्या होता है?

तंबाकू शरीर में पहुंचते ही क्या होता है? 2 / 7

तंबाकू में मौजूद निकोटिन कुछ ही मिनटों में खून के जरिए पूरे शरीर में फैल जाता है. यह दिमाग तक पहुंचकर कुछ देर तक अच्छा महसूस करता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी लत लगने लगती है. इसे भी पढ़ें- पेशाब में नजर आ रहे हैं झाग? एक्सपर्ट ने बताया तुरंत बंद कर दें ये चीजें

विज्ञापन

मुंह और दांतों को होता है नुकसान

मुंह और दांतों को होता है नुकसान3 / 7

तंबाकू चबाने से सबसे ज्यादा नुकसान मुंह और दांतों को होता है. इससे दांत पीले और कमजोर हो सकते हैं और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.

दिल पर पड़ता है असर

दिल पर पड़ता है असर 4 / 7

निकोटिन दिल की धड़कन तेज और रक्तचाप बढ़ सकता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और कई तरह की दिल की बीमारियां होने लगती हैं.

विज्ञापन

दिमाग पर असर होना

दिमाग पर असर होना 5 / 7

तंबाकू खाने से दिमाग पर भी असर होता है. इससे रिवॉर्ड सिस्टम इफेक्ट होता है. लंबे समय तक लत रहने पर स्ट्रेस या चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

पाचन तंत्र पर असर होना

पाचन तंत्र पर असर होना6 / 7

तंबाकू का सेवन पेट और पाचन तंत्र पर भी असर डाल सकता है जैसे- एसिडिटी, अपच और पेट में जलन आदि. इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

कैंसर का खतरा बढ़ना

कैंसर का खतरा बढ़ना 7 / 7

सिर्फ 1 चुटकी खाने से आपके मुंह के अंदर कैंसर हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि तंबाकू धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए इसे सुरक्षित नहीं माना जा सकता. इसे भी पढ़ें- खाली पेट घर से निकलना पड़ सकता है महंगा, बढ़ सकता है इन बीमारियों का जोखिम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन