पेशाब में नजर आ रहे हैं झाग? एक्सपर्ट ने बताया तुरंत बंद कर दें ये चीजें

Peshab Mein Jhag Hona: पेशाब में कभी-कभार झाग दिखना नॉर्मल होता है, लेकिन अगर हर रोज झाग दिखाई दे रहे हैं तो इसपर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, झाग आने की समस्या घर पर ही ठीक की जा सकती है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

Peshab Mein Jhag Hona
1 / 7
पेशाब में झाग क्यों आते हैं? Image Credit- AI

UTI Infection: कई बार पेशान करते वक्त झाग आने की समस्या पैदा हो जाती है. एक-दो बार ऐसा होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि पेशाब में झाग आने का मतलब है कि आपको इंफेक्शन हो गया है. ऐसा कई कारणों से हो सकता है. कई बार  झागदार पेशाब शरीर में पानी की कमी, अधिक प्रोटीन के सेवन या किडनी से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है. इसलिए आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

पेशाब में झाग क्यों आते हैं?

पेशाब में झाग क्यों आते हैं? 2 / 7

पेशाब में झाग बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. पेशाब आना, डिहाइड्रेशन या प्रोटीन की मात्रा बढ़ना इसके आम कारण हैं. अगर लंबे समय तक झाग बने रहें तो आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. इसे भी पढ़ें- खाली पेट घर से निकलना पड़ सकता है महंगा, बढ़ सकता है इन बीमारियों का जोखिम

विज्ञापन

5 दिन प्लेट 2 छोड़ दें 

5 दिन प्लेट 2 छोड़ दें  3 / 7

झाग को कम करने के लिए आपको 5 दिन तक रात का खाना छोड़ना होगा. इससे पेशाब के अंदर हो रही प्रोटीन की ज्यादा मात्रा कम हो जाएगी और झाग कम होने लगेंगे.

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से बचें

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से बचें 4 / 7

जिम करने वाले लोग अक्सर हाई-प्रोटीन डाइट लेते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन कुछ लोगों में पेशाब के जरिए प्रोटीन निकलने का कारण बन सकता है, जिससे पेशाब में झाग दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन

इंफेक्शन की जांच कराएं 

इंफेक्शन की जांच कराएं  5 / 7

झाग आने का मतलब है कि आपको इंफेक्शन हो गया है. आप UTI का टेस्ट करवाएं और इंफेक्शन का सही कारण जांचें. अगर झागदार पेशाब के साथ पैरों में सूजन, थकान, पेशाब में खून, बार-बार पेशाब आना या कमर में दर्द जैसी समस्याएं हों तो डॉक्टर से बात करें.

पानी की मात्रा को बढ़ा दें 

पानी की मात्रा को बढ़ा दें  6 / 7

गर्मी में यह समस्या अक्सर हो जाती है. इसलिए अपनी डाइट में पानी की मात्रा को बढ़ा दें और कमी की कमी को दूर करें. ज्यादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेशाब नॉर्मल होने लगता है.

विज्ञापन

शराब और धूम्रपान से बचें

शराब और धूम्रपान से बचें 7 / 7

शराब और तंबाकू का सेवन किडनी इफेक्ट हो सकती है. अगर झागदार पेशाब की समस्या बनी हुई है तो इन आदतों को छोड़ना या कम करना लाभदायक हो सकता है. इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया भयंकर दर्द का बनता है कारण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन