खाली पेट घर से निकलना पड़ सकता है महंगा, बढ़ सकता है इन बीमारियों का जोखिम
Breakfast Skipping Side Effects: अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं तो यह आदत नुकसानदायक हो सकती है. लगातार नाश्ता ना करना हेल्थ को कई तरह से इफेक्ट कर सकता है, जिसका बड़ा खामियाजा देखने को मिल सकता है.

Breakfast Skipping Disadvantages: आजकल बहुत सारे लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते और अगर करते हैं जल्दबाजी में अधूरा खाकर भाग जाते हैं. फिर बाद में एक साथ ढेर सारा खाते हैं और मोटापे का शिकार हो जाते हैं. इसको लेकर कई एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह का नाश्ता ना करना कई बीमारियों को दावत देता है. इसलिए आप नाश्ता करें और इन बीमारियों से खुद को दूर रखें.
टाइप-2 डायबिटीज का बढ़ सकता है खतरा
2 / 7अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते है तो शरीर में ब्लड शुगर का संतुलन बिगड़ सकता है. लंबे समय तक यह आदत इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकती है, डायबिटीज हो सकती है. इसे भी पढ़ें- दांतों की ऊपरी परत क्यों जरूरी है? जानिए किन कारणों से हट जाता है Teeth Enamel
दिल की बीमारियों का खतरा
3 / 7कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से नाश्ता छोड़ते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा अधिक हो सकता है. इसलिए सुबह का नाश्ता करना बहुत जरूरी है.
वजन बढ़ सकता है
4 / 7कई लोग सोचते हैं कि नाश्ता छोड़ने से वजन कम होगा, लेकिन अक्सर इसका उल्टा असर होता है. लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से दोपहर या शाम को ज्यादा खा लेते हैं.
पाचन संबंधी समस्याएं होना
5 / 7सुबह का खाना न करने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खाली पेट लंबे समय तक रहने से पेट में एसिड बनता रहता है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है.
कमजोरी और थकान होना
6 / 7सुबह का नाश्ता करके बॉडी को आराम मिलता है, लेकिन इसे छोड़ने पर शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. इससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
नाश्ते में क्या खाना चाहिए?
7 / 7हेल्दी नाश्ते के लिए आप पोहा, दलिया, ओट्स, अंडे, फल, दही, स्प्राउट्स और सूखे मेवे शामिल कर सकते हैं. ऐसा नाश्ता शरीर को जरूरी पोषक मिलते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या रात को सोने से पहले दूध पीना चाहिए? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है