14 दिनों तक भीगे हुए काले चने खाने पर क्या होता है?

Bheege Kale Chane Khane Ke Fayde: काले चने एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होते हैं. ऐसे में यहां जानिए 14 दिनों तक काले चने भिगोकर खाने पर शरीर पर क्या असर होता है.

Bheege Chane Khane Ke Fayde
1 / 7
Bheege Chane Khane Ke Fayde

Soaked Kala Chana Benefits: काले चने पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं. इनमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है जो मसल रिपेयर और ग्रोथ में मदद करता है, डाइटरी फाइबर होता जो पाचन को बेहतर करने में मददगार होता है, आयरन और मैग्नीशियम होता है जो एनर्जी लेवल्स को बनाए रखता है और हेल्दी फैट्स होते हैं जो दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं अगर 2 हफ्तों तक यानी 14 दिनों तक लगातार भीगे हुए चने खाए जाएं तो इसका सेहत पर क्या असर होता है? यहां जानिए 14 दिनों तक भीगे काले चने खाने का शरीर पर प्रभाव.

विज्ञापन

वजन कम होने में असर

वजन कम होने में असर 2 / 7

भीगे हुए काले चने फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं. ऐसे में रोजाना खाली पेट भीगे चने खाने पर यह वजन कम करने में मदद करता है. चने खाने पर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

कम होता है कॉलेस्ट्रोल

कम होता है कॉलेस्ट्रोल 3 / 7

गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए भीगे हुए काले चने खाए जा सकते हैं. ये बाइल एसिड्स को बाइंड करते हैं जिससे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने के साथ ही शरीर की ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर होती है.

बढ़ती है एनर्जी

बढ़ती है एनर्जी 4 / 7

रोजाना भीगे चने खाने पर शरीर के एनर्जी लेवल्स कई ज्यादा बेहतर हो जाते हैं. व्यक्ति को शरीर में हर समय ऊर्जा महसूस होती है और कमजोरी नहीं होती है.

विज्ञापन

दिल की सेहत को फायदा

दिल की सेहत को फायदा 5 / 7

भीगे हुए काले चने (Bhige Kale Chane) एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इनमें फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जो रक्त धमनियों को फायदा देते हैं. ऐसे में रोजाना काले चने खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहने में मदद मिलती है.

बढ़ता है आयरन

बढ़ता है आयरन 6 / 7

14 दिनों तक काले चने खाने पर शरीर के आयरन लेवल्स बढ़ने लगते हैं. जिन लोगों को खून की कमी है वे रोजाना काले चने खा सकते हैं.

विज्ञापन

शरीर को मिलता है प्रोटीन

 शरीर को मिलता है प्रोटीन 7 / 7

भीगे हुए काले चने प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इ्हें खाने पर प्रोटीन इंटेक बढ़ जाता है. रोजाना भीगे काले चने खाने पर प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन