रोज भीगे हुए बादाम खाने से क्या होता है?

Benefits Of Eating Soaked Almonds Daily: बादाम सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजाना भीगे बादाम खाने पर क्या होता है? यहां जानिए शरीर को किस तरह प्रभावित करता है बादाम का सेवन.

soaked almonds benefits
1 / 7
soaked almonds benefits

Soaked Almonds Benefits: बादाम ऐसे सूखे मेवे हैं जिन्हें सेहत के लिए बेहद अच्छा बताया जाता है. इनमें एक नहीं बल्कि कोई पोषक तत्व पाए जाते हैं. विटामिन ई, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, जिंक और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बादाम को भिगोकर खाने पर क्या होता है? अक्सर ही सलाह दी जाती है कि रोज सुबह भीगे बादाम (Bheege Badam) खाने चाहिए. ऐसें में यहां जानिए इसकी क्या वजह है और रोजाना भीगे बादाम खाने पर सेहत पर कैसा असर होता है.

विज्ञापन

पाचन अच्छा रहता है

 पाचन अच्छा रहता है 2 / 7

भीगे बादाम पचाना आसान होता है. ऐसे में अगर रोजाना भीगे बादाम खाए जाएं तो इनसे पेट की सेहत अच्छी रहने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है

गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है 3 / 7

रोजाना भीगे हुए बादाम खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. बादाम में मौजूद विटामिन ई, मोनोसौचुरेटेड और फीटोस्टेरोल्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार होते हैं.

ब्लड शुगर कंट्रोल होती है

ब्लड शुगर कंट्रोल होती है 4 / 7

भीगे हुए बादाम ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इनसे शरीर को फाइबर और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा मिलती है.

विज्ञापन

कम होता है वजन

कम होता है वजन 5 / 7

वजन घटाने के लिए और वेट मैनेज करने के लिए भीगे हुए बादाम खाए जा सकते हैं. भीगे बादाम प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं और वजन कम करने में असर दिखाते हैं.

ब्लड प्रेशर कम होता है

ब्लड प्रेशर कम होता है 6 / 7

रोजाना भीगे बादाम खाए जाएं तो इससे ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होने के चलते ब्लड प्रेशर को कम करने में असर दिखाता है.

विज्ञापन

स्किन और बालों को भी मिलता है फायदा

स्किन और बालों को भी मिलता है फायदा 7 / 7

भीगे हुए बादाम स्किन और बालों के लिए भी अच्छे होते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके स्किन के टेक्सचर को बेहतर करते हैं. इसके अलावा, बायोटीन बालों को फायदा देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन