खाली पेट करी पत्ता खाने से क्या होता है? जानिए 5 मिलने वाले अद्भुत फायदे

Curry leaves Benefits: खाली पेट करी पत्ता खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. इससे आपके पाचन, ब्लड शुगर, वजन प्रबंधन, स्किन और बालों की सेहत को काफी फायदा हो सकता है.

What happen when you eat curry leaves
1 / 7
खाली पेट करी पत्ता खाने से क्या होता है?

Curry Leaves Benefits For Women: हमारे किचन में करी पत्ता जरूर मिलता है. यह खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह सिर्फ मसाला नहीं बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है. कई रिसर्च में बताया गया है कि इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए, बी, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. अगर सही वक्त पर खाया जाए तो फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को रखें मजबूत

पाचन तंत्र को रखें मजबूत2 / 7

अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट करी पत्ता खाना फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसे भी पढ़ें- बिना चोट के शरीर पर पड़ रहे हैं नीले निशान? जानिए कौन-सी गंभीर बीमारी हो सकती है वजह

विज्ञापन

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार3 / 7

करी पत्ता में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं. इसलिए करी पत्ते को डायबिटीज में खाने की सलाह देते हैं.

वजन घटाने में कर सकता है मदद

वजन घटाने में कर सकता है मदद4 / 7

खाली पेट करी पत्ता खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है.

विज्ञापन

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए फायदेमंद5 / 7

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर होता है. इसका सेवन शरीर में फ्री रेडिकल्स के इफेक्ट को कम करने में मदद कर सकता है.

शरीर को डिटॉक्स करना 

शरीर को डिटॉक्स करना 6 / 7

करी पत्ते में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से लिवर की हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

कैसे करें सेवन?7 / 7

सुबह 8 से 10 ताजे करी पत्ते अच्छी तरह धोकर चबा सकते हैं. इसके अलावा, आप करी पत्ते को पानी में उबालकर उसका सेवन भी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- समोसे और कचौरी खाने वाले कान खोलकर सुनें! FSSAI ने दी ये चेतावनी, वरना हो सकता है कैंसर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन