थायराइड में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से बढ़ सकता है लेवल
Foods Avoid In Thyroid: थायराइड के मरीजों को कुछ भी खा लेने की आदत अच्छी नहीं है. इसे कंट्रोल रखने के लिए परहेज करना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके थायराइड का लेवल बढ़ सकता है.

Fruits To Avoid In Thyroid: आजकल थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. खराब लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान इसकी बड़ी वजह माने जाते हैं. थायराइड बढ़ने पर वजन बढ़ना, थकान, बाल झड़ना और मूड स्विंग जैसी परेशानियां होने लगती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दवाइयों के साथ सही डाइट भी बेहद जरूरी होती है. इसलिए कुछ चीजें ऐसी हैं जो थायराइड लेवल को और बिगाड़ सकती हैं.
सोया प्रोडक्ट्स
2 / 9आपको सोया प्रोडक्ट्स बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. सोया चंक्स, सोया दूध और टोफू जैसी चीजों का ज्यादा सेवन थायराइड हार्मोन के काम में बाधा डाल सकता है. खासतौर पर जिन लोगों को हाइपोथायराइड की समस्या है. इसे भी पढ़ें- एसिडिटी हो तो एक चम्मच खा लीजिए ये हरे बीज, एक्सपर्ट ने कहा पेट को मिल जाएगी राहत
जंक और प्रोसेस्ड फूड
3 / 9पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स में नमक, शुगर और अनहेल्दी फैट ज्यादा होता है. ये शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं और वजन कंट्रोल करना मुश्किल बना सकते हैं.
ज्यादा मीठी चीजें
4 / 9थायराइड की समस्या में मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है. ऐसे में ज्यादा मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और शुगर वाली चीजें खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है.
ज्यादा तला-भुना खाना
5 / 9डीप फ्राइड फूड्स शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं और थायराइड दवाइयों के असर को भी प्रभावित कर सकते हैं. आप थायराइड में कुरकुरे, चिप्स वगैरह ना खाएं. डीप फ्राई चीजें बिल्कुल खाने से बचें.
क्रूसिफेरस सब्जियां ना खाएं
6 / 9पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियां हेल्दी जरूर हैं, लेकिन इन्हें कच्चा और ज्यादा मात्रा में खाना कुछ लोगों में थायराइड फंक्शन को प्रभावित कर सकता है. इन्हें पकाकर खाना बेहतर माना जाता है.
नमक वाली चीजें ना खाएं
7 / 9आप थायराइड में नमक वाली चीजें बिल्कुल भी ना खाएं. ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है और लेवल बढ़ सकता है. इसलिए नमक वाली चीजों से परहेज करें.
थायराइड मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
8 / 9आप खाली पेट चाय-कॉफी ना पिएं और आयोडीन की मात्रा का ध्यान रखें. रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें और पूरी नींद लेना शुरू कर दें.
क्या थायराइड में फल और ड्राई फ्रूट खा सकते हैं?
9 / 9थायराइड मरीज संतुलित मात्रा में फल, बादाम, अखरोट और बीज खा सकते हैं. आप थायराइड में सब्जियां ज्यादा खाएं, क्योंकि कुछ गलत फूड्स थायराइड लेवल और लक्षणों को बढ़ा सकते हैं इसे भी पढ़ें- गन्ने का जूस पीने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया 99% लोग कर रहे हैं ये गलतियां



















